scorecardresearch
 

RJD को झटका, तेजस्वी की करीबी रहीं रितु जायसवाल बीजेपी में शामिल

आरजेडी की पूर्व नेता रितु जयसवाल मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. पटना में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. रितु को तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबको साथ लेकर चलने वाली सोच से प्रभावित होकर बीजेपी जॉइन की है. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, बीजेपी का यह कदम ओबीसी वर्ग के तलवार समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Advertisement
X
रितु जयसवाल ने 2024 लोकसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. Photo ITG
रितु जयसवाल ने 2024 लोकसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. Photo ITG

बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक अहम राजनीतिक बदलाव देखने को मिला. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पूर्व नेता रितु जयसवाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं. पटना में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. रितु को तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता था. 

रितु जयसवाल ने 2024 लोकसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर शिवहर सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि, बाद में उन्होंने विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था.

बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच से वह प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को किसी खास विचारधारा के चश्मे से नहीं देखते, बल्कि सभी को समान अवसर देने में विश्वास रखते हैं. यही सोच उन्हें बीजेपी की ओर लेकर आई.

केंद्र सरकार की तारीफ
उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की भी सराहना की. रितु जयसवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, किसान समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलें बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंच रही हैं.

Advertisement

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, रितु जयसवाल का बीजेपी में शामिल होना पार्टी की सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. खासकर ओबीसी वर्ग में आने वाले तलवार समुदाय तक पहुंच मजबूत करने की कोशिश के तौर पर इसे देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि तलवार समुदाय की नेता रमा देवी लंबे समय तक शिवहर से बीजेपी सांसद रही थीं, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में यह सीट सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में चली गई थी. जेडीयू ने यहां से लवली आनंद को उम्मीदवार बनाया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement