scorecardresearch
 

दही-चूड़ा खाकर कट रही रातें... दरभंगा में गैस के लिए हाहाकार, 4 दिन से नहीं जला चूल्हा, कतारों में पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात

बिहार के दरभंगा में घरेलू LPG गैस की किल्लत अब एक गंभीर मानवीय संकट का रूप लेती जा रही है. खाड़ी देशों में युद्ध के चलते बनी इस स्थिति ने आम लोगों की रसोई के चूल्हे ठंडे कर दिए हैं. आलम यह है कि लोग सुबह 3 बजे से कतारों में लग रहे हैं और गैस न मिलने पर दही-चूड़ा खाकर दिन काटने को मजबूर हैं.

Advertisement
X
दरभंगा के गैस गोदामों पर उमड़ी सैकड़ों की भीड़.(Photo:ITG)
दरभंगा के गैस गोदामों पर उमड़ी सैकड़ों की भीड़.(Photo:ITG)

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का सीधा असर अब दरभंगा की रसोइयों तक पहुंच गया है. जिले में घरेलू एलपीजी गैस की भारी किल्लत के चलते हाहाकार मचा हुआ है. लहेरियासराय स्थित डीलाही गैस गोदाम सहित जिले की लगभग सभी एजेंसियों पर सुबह 3-4 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं.

हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैस गोदामों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी है. आज लहेरियासराय में तीन ट्रक गैस पहुँचते ही वितरण शुरू किया गया, लेकिन कतार इतनी लंबी थी कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोगों के बीच अपनी बारी को लेकर भारी तनाव देखा गया.

दही-चूड़ा खाकर जीवित हैं लोग
कतार में खड़े उपभोक्ताओं की आपबीती सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके घर में पिछले चार दिनों से गैस खत्म है और चूल्हा नहीं जल सका है.

पूरा परिवार पिछले कई दिनों से केवल दही-चूड़ा खाकर गुजारा कर रहा है. वहीं, कई लोग ऐसे भी थे जो पिछले तीन दिनों से लगातार कतार में लग रहे हैं, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

Advertisement

प्रशासन की पैनी नजर
गैस की कालाबाजारी न हो, इसके लिए प्रशासन ने विशेष निगरानी और छापामार टीमें बनाई हैं. अधिकारियों का कहना है कि गैस की आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्थितियों के कारण बैकअप में कमी आई है. गोदामों पर मजिस्ट्रेट खुद खड़े होकर कतारबद्ध तरीके से गैस दिलवाने की कोशिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement