दरभंगा
दरभंगा (Darbhanga) भारत के बिहार राज्य का पांचवां सबसे बड़ा शहर और नगरनिगम है जो मिथिला क्षेत्र के मध्य में स्थित है. जिले का मुख्यालय भी यहीं है. यह तत्कालीन खंडवाला राजवंश की सीट थी. साथ ही यह मिथिला की प्रस्तावित राजधानी है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,279 वर्ग किलोमीटर है (Darbhanga Geographical Area)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक दरभंगा की जनसंख्या (Darbhanga Population) 39.37 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,728 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 911 है. इस जिले की 56.56 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 66.83 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 45.24 फीसदी है (Darbhanga Literacy).
दरभंगा को अपनी समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक महत्व के कारण 'बिहार राज्य की सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है. यह भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है. संगीत, लोक कला, और संस्कृत और मैथिली में साहित्यिक परंपराएं दरभंगा में पीढ़ियों से चली आ रही हैं और शहर की मजबूत सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का गठन करती हैं. दरभंगा उत्तरी बिहार या यूं कहें मिथिला में सबसे बड़ा चिकित्सा और शैक्षिक केंद्र भी है (Medical and Educational Hub). इसे 'मिथिलांचल का दिल' भी कहा जाता है (Darbhanga Culture).
यह शहर दरभंगा राज की राजधानी था, जो 16वीं शताब्दी में स्थापित एक संपत्ति थी, और इसमें आनंदबाग पैलेस शामिल है. यहां 1864 में एक नगर पालिका का गठन किया गया था. दरभंगा कामेश्वर सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (1972) और दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (1961) का घर है, जो महल के मैदान में स्थित है, दरभंगा में एक संग्रहालय है जिसमें पुरातात्विक सामग्री के साथ-साथ ऐतिहासिक और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया है. दरभंगा 18वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से संगीत का केंद्र रहा है और इसने कई प्रसिद्ध ध्रुपद संगीतकारों का निर्माण किया है (Darbhanga History).
दरभंगा राज, संग्रहालय और काली मंदिर प्रमुख पर्यटक स्थलों में से है (Darbhanga Tourism).
इस जिले में बोली जाने वाली भाषा मैथिली है(Language).
दरभंगा एक विशाल जलोढ़ मैदान पर स्थित है, जिसमें निचले इलाकों में दलदल और झीलें हैं. अनाज, तिलहन, तंबाकू, गन्ना और आम इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण फसलें हैं. दरभंगा कृषि उपज, आम और मछली का व्यापार करता है. खाद्य प्रसंस्करण के अलावा, शहर में एक हल्का विनिर्माण भी उद्योग है (Darbhanga Crops and Economy).
दरभंगा उत्तर बिहार का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट हब है. परिवहन के सभी प्रमुख साधनों - एयरवेज, रेलवे और रोडवेज द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ एकमात्र शहर (Darbhanga Transportation).
बिहार के दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जाले थाना क्षेत्र के मस्सा गांव में छापेमारी की. झाड़ियों में छिपाकर रखे पांच बड़े ड्रमों से करीब 920 लीटर स्पिरिट, खाली बोतलें और 448.920 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है.
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। हमले में दीपू साहनी समेत तीन लोग घायल हुए। इलाज के दौरान दीपू की मौत हो गई, जबकि उसके भाई समेत अन्य घायलों का DMCH में उपचार जारी है।
दरभंगा के खाजासराय मोहल्ले में शनिवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया. चाकूबाजी में दीपू साहनी की मौत हो गई, जबकि उसके भाई समेत कई लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में एक लावारिस घायल मरीज को स्ट्रेचर के बजाय गार्ड द्वारा हाथ पकड़कर जमीन पर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है. 21 अगस्त की बताई जा रही घटना पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने तत्काल संज्ञान लिया. मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया और बाद में ऑर्थो वार्ड में शिफ्ट किया गया.
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से मरीज के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक अस्पताल गार्ड घायल और लावारिस मरीज को स्ट्रेचर से ले जाने के बजाय हाथ पकड़कर जमीन पर घसीटता नजर आया. वीडियो वायरल होने के बाद अधीक्षक ने तुरंत मरीज को भर्ती कराया और इलाज शुरू कराया. मरीज के टूटे पैर पर प्लास्टर किया गया. संबंधित एजेंसी को गार्ड को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं.
बिहार सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में शराबबंदी कानून जारी रहेगा और इसे वापस लेने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर बिहार पुलिस शराबबंदी कानून को पूरी तरह प्रभावी बनाने में कब तक सफल हो पाएगी. क्योंकि हाल ही में दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम ने साइकिल मरम्मत की दुकान पर छापा मारकर 208.725 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.
दरभंगा में पुलिस के कथित दबाव में 20 वर्षीय युवक के आत्महत्या करने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री मदन सहनी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज लोगों को अपराधियों से ज्यादा पुलिस से डर लगता है.
बिहार के दरभंगा में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. कर्पूरी चौक से शुरू हुई यात्रा लहेरियासराय टावर चौक होते हुए लोहिया चौक पहुंचकर समाप्त हुई. मंत्री ई कुमार शैलेन्द्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी समेत हजारों लोग इसमें शामिल हुए. देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा शहर गूंज उठा.
बिहार के दरभंगा में एक नाबालिग छात्रा के साथ मौलाना द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर घनश्यामपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी मौलाना जुनैल आब्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. SDPO प्रभाकर तिवारी ने बताया, प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए और पर्याप्त साक्ष्य भी मिले हैं.
दरभंगा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मद्य निषेध टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव से एक कंटेनर में फेविकोल की आड़ में ले जाई जा रही 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. तस्करी में इस्तेमाल वाहन फंस गया था, जिसे JCB और क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.
भारतीय वायुसेना की स्क्वॉड्रन लीडर भावना कंठ पहली महिला फाइटर पायलट बन गईं जिन्होंने प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स पूरा किया. यह उपलब्धि महिलाओं की लड़ाकू भूमिका में बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है.
बिहार में संविदा सफाईकर्मियों की आठ दिन से जारी हड़ताल सरकार के साथ सफल बातचीत के बाद खत्म हो गई. दरभंगा नगर निगम में आंदोलन कर रहे करीब 1500 कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई. गाने की धुन पर सफाईकर्मी जमकर नाचे और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने भी मिठाई बांटी.
दरभंगा में 29 जुलाई की रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में राहगीरों को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने नशे की हालत में सिर्फ इसलिए फायरिंग की थी क्योंकि लोगों ने उसकी बाइक को साइड देने में देर कर दी थी.
दरभंगा में रविवार को 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026' का शुभारंभ हुआ. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित किया. कार्यक्रम में युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली. नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे के दुष्परिणाम बताए गए. मंत्री मदन सहनी समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं से अभियान से जुड़ने की अपील की.
सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की होड़ कई बार लोगों को कानून की सीमा पार करा देती है. बिहार के दरभंगा में एक महिला ने भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराते हुए रील बनाई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया. जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से एक पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए.
दरभंगा में शहर के तीन प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर प्रशासन ने रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. DM कौशल कुमार ने हराही पोखर का स्थलीय निरीक्षण कर बोल्डर पिचिंग कार्य की गुणवत्ता और प्रगति देखी. उन्होंने अधिकारियों और संवेदक को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया.
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में दरभंगा में हुए उग्र प्रदर्शन और पत्थरबाजी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. हालात पर नजर रखने के लिए शुक्रवार को डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संवेदनशील इलाकों में संयुक्त फ्लैग मार्च किया. पुलिस ने थानों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए.
बिहार के दरभंगा में पत्थरबाजी की घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. लहेरियासराय का मुख्य बाजार बंद है, जबकि डीएम और एसएसपी खुद पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं. कई आरोपियों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया गया है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान में जुटी है.
नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद बिहार के कई जिलों में छात्रों और विपक्षी दलों के प्रदर्शन हिंसक हो गए. पटना, दरभंगा, कटिहार, बेगूसराय और जहानाबाद में पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवाई फायरिंग की. इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिसके बाद उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी शुरू हो गई है.
पटना में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद इसकी राजनीतिक गूंज दरभंगा तक पहुंच गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय टावर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और पटना की घटना की कड़ी निंदा की.
बिहार के दरभंगा में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल के बंद कमरे से पीजी छात्रा का शव पंखे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. छात्रा के कान में हेडफोन और सामने मोबाइल मिलने से मामला रहस्यमय हो गया है.