scorecardresearch
 

सहेली को पता था 'सीक्रेट'... राज खुलने के डर से मार डाला, छिपाना चाहती थी बहन के अफेयर की कहानी

बेतिया में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है. जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है.

Advertisement
X
राज खुलने के डर से नाबालिग लड़की ने कर दी हत्या (Photo: itg)
राज खुलने के डर से नाबालिग लड़की ने कर दी हत्या (Photo: itg)

बिहार के बेतिया में 15 साल की किशोरी खुशी कुमारी की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस सहेली के साथ खुशी घर से निकली थी, उसी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, एक आपत्तिजनक तस्वीर और प्रेम संबंधों का राज खुलने के डर ने इस खौफनाक वारदात को जन्म दिया.

जानकारी के मुताबिक, 20 जून को शिकारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली खुशी कुमारी अपनी पड़ोस की नाबालिग सहेली के साथ घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. अगले दिन अमवा टोला सरेह स्थित गन्ने के खेत से खुशी का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस जांच में सामने आया कि खुशी को अपनी सहेली की बड़ी बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी थी और उसके मोबाइल में एक आपत्तिजनक तस्वीर भी मौजूद थी. आरोप है कि जब खुशी ने इस राज को उजागर करने की बात कही, तो सहेली ने अपने प्रेमी निरंजन कुमार के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.

पुलिस के मुताबिक, खुशी को तस्वीर डिलीट करने का झांसा देकर गन्ने के खेत में बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद निरंजन कुमार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई. मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग सहेली को अभिरक्षा में लिया गया है. घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है.

Advertisement

एसपी कुमार गौतम ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानव सूचना के आधार पर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है. उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला कोई भी हो, कानून की गिरफ्त से बच नहीं सकता. इस हत्याकांड में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement