scorecardresearch
 

500Km रेंज, 30 मिनट में चार्ज, पेश हुई पावरफुल SUV VinFast VF8

वियतनाम की पॉपुलर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast ने अपनी एसयूवी विनफास्ट VF8 की नई जनरेशन को पेश किया है. नए अवतार में ये एसयूवी पहले से ज्यादा शार्प, मॉडर्न और टेक-फोकस्ड नजर आती है. खास बात ये है कि कंपनी ने सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला, बल्कि बैटरी पैक, डायमेंशन्स और फीचर लिस्ट में भी बड़े बदलाव किए हैं.

Advertisement
X
Vinfast VF8 के नए वर्जन में कई बदलाव किए गए हैं. (File Photo: Vinfast)
Vinfast VF8 के नए वर्जन में कई बदलाव किए गए हैं. (File Photo: Vinfast)

विनफास्ट (Vinfast) ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी वीएफ 8 (VF8) का सेकंड जनरेशन रिवील कर दिया है. ये कार फिलहाल वियतनाम में रिवील हुई है. ये कंपनी के लाइनअप में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसके जनरेशन अपडेट मिला है. अब ये कार रिफ्रेश डिजाइन के साथ आती है. कंपनी ने इसके बैटरी पैकअप में भी बदलाव किया है. 

Vinfast VF8 के भारत आने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. कंपनी ने हाल में ही अपनी एमपीवी वीएफ 7 को भारत में लॉन्च किया है. बात करें नई वीएफ8 की तो, ये कार पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और साफ डिजाइन के साथ आती है. एसयूवी के साइज में भी बदलाव हुआ है. हालांकि, ये बदलाव मामूली है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें. 

बैटरी, रेंज और पावर 

विनफास्ट वीएफ 8 में 60.13kWh की बैटरी मिलती है. ये कार फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ आती है. कार में लगा मोटर 228 एचपी की पावर और 330 एनएम के टॉर्क जनरेट करता है. एसयूवी की क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर की है. इसे 10 परसेंट से 70 परसेंट तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट का वक्त लगता है. 

कार के पिछले वर्जन में 87.7kWh की बैटरी दी गई थी, जो फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती थी. फ्रंट व्हील ड्राइव वाला वेरिएंट 201 एचपी की पावर और 310 एनएम के टॉर्क के साथ आता था. इसकी क्लेम्ड रेंज 562 किलोमीटर थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Innova से बड़ी, धांसू रेंज! VinFast ला रहा है 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, टीजर आउट

एक्सटीरियर और इंटीरियर 

अपडेट के बाद विनफास्ट वीएफ 8 ज्यादा मॉडर्न लगने लगी है. कार में नई हेडलाइट्स मिलती है, जो पहले ज्यादा एग्रेसिव लुक ऑफर करती हैं. फ्रंट में लंबी एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं. वहीं रियर में कनेक्टेड टेल लाइट्स मिलती हैं, जो वी साइन के साथ जुड़ी हुई हैं. कार में 19 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं. 

इसमें सेमी फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं. कई जगहों पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है. इंटीरियर में भी काफी बदलाव किया गया है. कार 12.9 इंच के इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ आती है. वहीं इसमें टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. कार ADAS, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोलस मेमोरी फंक्शन सीट्स और 360 डिग्री कैमरा समेत कई फीचर्स ऑफर करती है. 

यह भी पढ़ें: Fuel Crisis के बीच VinFast का ऑफर, EV खरीदने पर बंपर छूट

कार पहले वाले वर्जन के मुकाबले छोटी हुई है. अब इसकी लंबाई 4701 एमएम, चौड़ाई 1872 एमएम, ऊंचाई 1670 एमएम और व्हीलबेस 2840 एमएम है. कार 170 एमएम के ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है. एसयूवी पहले से 49 एमएम छोटी, 62 एमएम पतली और 110 एमएम कम ऊंची है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement