scorecardresearch
 

Innova से बड़ी, धांसू रेंज! VinFast ला रहा है 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, टीजर आउट

VinFast VF MPV7 teased: भारतीय बाजार में एक नई कार की एंट्री होने वाली है, जो एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी. हम बात कर रहे हैं विनफास्ट की वीएफ एमपीवी 7 की. ये कार साइज में इनोवा से बड़ी हो सकती है. विनफास्ट भारत में पहले से दो एसयूवी बेच रहा है और ये कंपनी की तीसरी कार होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होने वाला है.

Advertisement
X
Vinfast की लिमो ग्रीन ग्लोबल मार्केट में बिकती है. (Photo: vinfastauto.id)
Vinfast की लिमो ग्रीन ग्लोबल मार्केट में बिकती है. (Photo: vinfastauto.id)

विनफास्ट भारतीय बाजार में एक नई कार लेकर आ रहा है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग कार का टीजर भी जारी किया है. ये एक एमपीवी होने वाली है. कंपनी भारतीय बाजार में अपनी वीएफ एमपीवी 7 (VF MPV7) को लेकर आएगी. ये कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली तीसरी कार होगी. 

इस कार का सीधा मुकाबला किआ कारेन्स क्लैविस और बीवाईडी ईमैक्स 7 जैसी गाड़ियों से होगा. भारतीय बाजार में विनफास्ट की दो कार्स- वीएफ 6 और वीएफ 7 पहले से मौजूद हैं. जहां पहले के दोनों मॉडल्स एसयूवी बॉडी स्टाइल में आते हैं. वहीं अपकमिंग कार एक एमपीवी होगी. 

प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी

ये कार विनफास्ट की लिमो ग्रीन से ओवरलैप करेगी, जो बॉडी साइज और सीटिंग कैपेबिलिटी में इसके बराबर है. VF MPV 7 को प्राइवेट कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, जो इसे लिमो ग्रीन से अलग बनाएगा. इसमें प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं. कार लेदर सीट्स, फ्रंट और रियर में इंटीग्रेटेड लाइटनिंग, कीलेस एंट्री और 19 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ आएगी. 

लिमो ग्रीन कमर्शियल यूजर्स को फोकस करती है और इसमें वीएफ एमपीवी 7 के मुकाबले बेसिक फीचर्स मिलते हैं. एक्सटीरियर की बात करें, तो कार का डिजाइन इसके विनफास्ट फैमिली के जुड़ाव को दिखाता है. इसमें स्लिम एलईडी हेडलाइट्स और इंटरकनेक्टेड टेललाइट्स मिल सकती हैं. 

Advertisement
Vinfast
Vinfast की अपकमिंग कार लिमो ग्रीन एमपीवी पर बेस्ड होगी. (Photo: Instagram/ Vinfast India)

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक खरीदना है? जानें सब्सिडी का नया नियम, कल से लागू

इंटीरियर की बात करें, तो इस कार में यूजर्स को प्रैक्टिकल फीचर्स मिलेंगे. ये कार 10.1 इंच के इनफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी टाइप-ए और टाइप-सी पोर्ट, ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्टमेंट और स्टीयरिंग एडस्टमेंट के साथ आ सकती है. कार के सभी फीचर्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है. 

बैटरी और साइज 

इस कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कार में 60.1kWh की बैटरी मिल सकती है. कार 150 बीएचपी की पावर और 280 एनएम के टॉर्क के साथ आएगी. इसमें विभिन्न ड्राइव मोड्स और रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: इस कंपनी का बड़ा ऐलान, इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20 हजार तक डिस्काउंट

कार 10 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. कार के साइज की बात करें, तो ये 4740 एमएम लंबी, 1872 एमएम चौड़ी, 1729 एमएम ऊंची और व्हीलबेस 2840 एमएम का होगा. कार में 180 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिल सकती है. Innova की लंबाई 4735 एमएम है. यानी ये कार इनोवा से 5 एमएम लंबी हो सकती है. हालांकि, आधिकारिक रूप से इसके फीचर्स की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement