scorecardresearch
 

Ultraviolette Tesseract: तारीख पर तारीख…15 महीने पहले लॉन्च हुआ था स्कूटर, अब 2027 में मिलेगा

देसी कंपनी अल्ट्रावायलेट को उसकी परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक्स के लिए जाना जाता है. कंपनी ने पिछले साल यानी 2025 में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था. इसकी कीमत और फीचर्स तक कंपनी ने बता दिए थे, लेकिन अब तक लोगों के पास ये स्कूटर नहीं पहुंचा है. स्कूटर के कुछ बेहतर बनाने की कोशिश में ये अब तक शोरूम तक नहीं पहुंचा है.

Advertisement
X
Ultraviolette Tesseract को कंपनी ने 2025 में रिवील किया था. (Photo: ITG)
Ultraviolette Tesseract को कंपनी ने 2025 में रिवील किया था. (Photo: ITG)

15 महीने पहले अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर टेसेरैक्ट (Tesseract) को लॉन्च किया था. इस स्कूटर की लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने बताया था कि इसकी डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगी. बाद में इस तारीख को आगे बढ़ाकर 2026 की दूसरी तिमाही कर दिया गया. 

हालांकि, अब कंपनी ने एक बार फिर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट की उपलब्धता की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. ये उन लोगों के लिए किसी झटके से कम नहीं है, जो इस स्कूटर को बुक कर डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं. अब कंपनी ने इस स्कूटर की नई तारीख 2027 की पहली तिमाही रख दी है. 

कितनी है कीमत?

अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट को कंपनी ने मार्च 2025 में लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 1.2 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी थी. एक साल से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बाद भी ये स्कूटर लोगों तक पहुंच नहीं पाया है. इसकी वजह स्कूटर का डिजाइन है.

यह भी पढ़ें: 323Km की रेंज और ADAS... 1 लाख रुपये कम में खरीद सकते हैं Ultraviolette बाइक

अल्ट्रावायलेट अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहतर बनाने के लिए उसमें कई बदलाव कर रही है. लॉन्चिंग के बाद कंपनी इस स्कूटर लोगों के फीडबैक के लिए कई शहरों में लेकर गई. उसके बाद कंपनी ने इसमें बदलाव करने शुरू किए है, जिससे स्कूटर को सभी के लिए एक बेहतर प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जा सके. 

Advertisement

मिलेंगे दमदार फीचर्स

कंपनी ने बताया है कि स्कूटर ज्यादा यूजर फ्रेंडली और प्रैक्टिकल होगा. अल्ट्रावायलेट का कहना है कि जनवरी 2027 में जब इसकी डिलीवरी शुरू होगी, तो लोगों को एक बेहतर प्रोडक्ट मिलेगा. रिवाइज्ड अल्ट्रावायलेट टेसेरैक्ट 100V आर्किटेक्चर के साथ आएगा. ये इस फीचर के साथ आने वाला भारत पर पहला स्कूटर होगा.  

यह भी पढ़ें: 323KM रेंज... टक्कर से पहले अलर्ट! Ultraviolette की सस्ती बाइक X47 Crossover लॉन्च, कीमत है इतनी

इस स्कूटर में 15kW का मोटर मिलेगा, जो 20.11 बीएचपी की पावर प्रदान करेगा. स्कूटर 6kWh तक की बैटरी के साथ आएगा, जो 261 किलोमीटर तक की रेंज सिंगल चार्ज में देगा. कंपनी की मानें तो ये स्कूटर 125Km प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर दौड़ सकेगा. इसमें 30 लीटर का बूट स्पेस और 7-इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement