इलेक्ट्रिक स्कूटर
इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) दो या तीन पहियों वाले प्लग-इन इलेक्ट्रिक वाहन होते हैं. बिजली को एक रिचार्जेबल बैटरी होती है, जो एक या अधिक इलेक्ट्रिक मोटर चलाती है. इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्टेप-थ्रू फ्रेम होता है. जब सवार थ्रॉटल का उपयोग करता है तब स्कूटर स्टार्ट हो जाता है और आगे बढ़ने लगता है (Electric Scooter ).
मार्केट में लगभग 194 इलेक्ट्रिक स्कूटी मिल रही हैं, जिसका दाम 25,000 से शुरू होता है. इस ब्रैकेट के तहत सबसे लोकप्रिय उत्पाद एएमओ इलेक्ट्रिक जौंटी 62,500 रुपये, टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक 1.38 लाख रुपये और ओला एस1 85,099 रुपये एक्स-शोरूम प्राइस पर उपलब्ध हैं (Electric Scooter Ex Showroom Price).
इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने और बनाए रखने में बहुत आसान हैं, और इसीलिए ये इतने उपयोगी और मजेदार हैं. जबकि वे परिवहन तकनीक का एक आधुनिक डिजाइन है, फिर भी वे अधिकांश वाहनों की तुलना में काम करने के तरीके में बहुत जटिल नहीं हैं (Electric Scooter Easy to Maintain).
नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग सुविधा बढ़ाने के लिए 78 नए स्टेशन लगाए जाएंगे. नोएडा प्राधिकरण ने आईटीआई लिमिटेड और यूपीआरईवी के साथ समझौता किया है. शहर में कुल 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य है. वीडियो में जानिए किन इलाकों में मिलेगी यह सुविधा और क्या है पूरा प्लान.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी e-SPRINTO ने अपना पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Sprinto G1 लॉन्च किया है.
Ampere Nexus EX Plus को लेकर कंपनी का दावा है कि नया मॉडल सिर्फ सिटी राइड ही नहीं बल्कि चढ़ाई, फ्लाईओवर और टफ टेरेन में भी बेहतर परफॉर्म करता है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में हमें जल्द ही एक नया प्लेयर देखने को मिलेगा. हम बात कर रहे हैं ई-स्प्रिंटो की, जो कंज्यूमर मार्केट में अपनी पहली ईवी लेकर आ रही है. ब्रांड ईवी सेक्टर में ऐसे वक्त पर एंट्री कर रहा है, जब देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की धूम है. 2026 में अब तक 15 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कंपनियां बेच चुकी हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए 2026 अब तक शानदार रहा है. इस सेगमेंट में जितनी गाड़ियां पिछले पूरे साल में बिकी हैं, उससे 2.19 लाख ज्यादा यूनिट्स सिर्फ 9 महीनों में ही इस साल बिक चुकी हैं. अगर मार्केट पर नजर डालें, तो टीवीएस, बजाज, एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प का लगभग 76 परसेंट मार्केट पर कब्जा है. आइए जानते हैं इस सेगमेंट का हाल.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की भारतीय बाजार में स्वीकार्यता बढ़ रही है. हीरो विडा भारत में बिकने वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है. पिछले महीने ब्रांड की सेल्स में 108 परसेंट का इजाफा हुआ है. विडा के पोर्टफोलियो में अलग-अलग बैटरी साइज वाले कई स्कूटर्स आते हैं. आइए जानते हैं इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की खास बातें.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ रही है. इसका असर तमाम कंपनियों की सेल्स पर नजर आ रहा है. इस लिस्ट में नया नाम रिवर का है.
बेंगलुरु की EV स्टार्टअप कंपनी iGowise Mobility ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो दोपहिया और तिपहिया के बीच का नया विकल्प बन सकता है.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स तेजी से बढ़ रही हैं. लोगों ने इन गाड़ियों पर विश्वास दिखाना शुरू कर दिया है. सितंबर महीने के शुरुआती आंकड़े आने लगे हैं. अभी तक जो डेटा सामने आया है, उसमें एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. कभी टॉप सेलिंग ईवी ब्रांड रही ओला इलेक्ट्रिक टॉप-5 से बाहर होती दिख रही है.
BGauss C12 MaxR: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए सितंबर की शुरुआत जबरदस्त हुई है. जहां अगस्त के आखिर में एथर ने कोणार्क स्कूटर को लॉन्च किया था. वहीं सितंबर की शुरुआत में सिंपल ने वेव स्कूटर को लॉन्च किया. अब बीगॉस ने अपना नया स्कूटर सी12 मैक्सआर लॉन्च किया है, जो 178 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
काइनेटिक ने भारतीय बाजार में अपना नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने डीएक्स प्लस वेरिएंट में एक नया बैटरी ऑप्शन जोड़ा है, जो ज्यादा रेंज के साथ आता है. नई बैटरी के साथ ही कंपनी स्कूटर में मोटर को भी डिट्यून किया है, जिससे यूजर को ज्यादा रेंज मिलेगी. इस स्कूटर में कंपनी ने ज्यादा रेंज देने पर फोकस किया है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ रही है. अगस्त महीने में पिछले साल के मुकाबले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल 67 परसेंट बढ़ी है.
एथर एनर्जी, टीवीएस और बजाज चेतक को टक्कर देने के लिए एक और स्कूटर ने मास मार्केट में एंट्री कर ली है. हम बात कर रहे हैं सिंपल एनर्जी की, जिसने अपना नया स्कूटर वेव (Simple Wave) लॉन्च किया है. ये स्कूटर मल्टीपल बैटरी और रेंज ऑप्शन में आता है. ये कंपनी का पहला फैमिली फोकस्ड स्कूटर है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
एथर एनर्जी अपना नया स्कूटर कोणार्क (Konarc) कल यानी 29 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. ये कंपनी का मास मार्केट स्कूटर होगा.
ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में एक नए स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Ola S1Z को पेश किया है, जो दमदार रेंज के साथ आता है.
राजस्थान के सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 8 में घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हो गया. देखते ही देखते स्कूटी आग के गोले में बदल गई. भीषण आग के बीच दो बच्चे बाल-बाल बच गए. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला और ये आग के पीछे के कारण क्या हैं.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. यहीं वजह है कि फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर कंपनियों का फोकस बढ़ रहा है. सिंपल एनर्जी भी अपना नया स्कूटर ला रही है, जो मास मार्केट पर फोकस करेगा. ये स्कूटर 2 सितंबर को लॉन्च होना है. इसका सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, एथर कोणार्क और बजाज चेतक से होगा.
एथर ने सीडीएस के साथ पार्टनशिप की है, जिसके तहत आर्मी पर्सनल्स को कंपनी के स्कूटर कैंटीन में मिलेंगे. यानी एथर स्कूटर्स को सीडीएस के जरिए खरीदा जा सकेगा. कंपनी के स्कूटर्स पर जीएसटी बेनिफिट्स के साथ ही स्पेशल डिस्काउंट भी मिलेगा. एथर एनर्जी दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है, जिसके स्कूटर सीडीएस पोर्टल पर मिलेंगे.
जुलाई का महीना कई कंपनियों के लिए बेहतरीन रहा है. कुछ मॉडल्स ऐसे हैं, जिनकी सेल में जबरदस्त उछाल आया है. ऐसे ही एक स्कूटर की बात हम कर रहे हैं, जिसकी सेल इस साल जुलाई में 158 फीसदी बढ़ी है. ये स्कूटर मल्टीपल बैटरी कॉन्फिग्रेशन में आता है. आइए जानते हैं टीवीएस आईक्यूब की खास बातें.
एथर इस महीने के आखिर में अपना सबसे सस्ता स्कूटर लेकर आ रहा है. ये स्कूटर दमदार फीचर्स के साथ आएगा. लॉन्च से पहले एथर के इस स्कूटर के फीचर्स लीक हुए हैं. दावा किया जा रहा है कि ये स्कूटर 200KM तक की रेंज के साथ आ सकता है. इसके अलावा इसे मल्टीपल वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा. ये ब्रांड का सबसे सस्ता स्कूटर होगा.
एम्पीयर ने अपने मैग्नस जी मैक्स को अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर दो दर्जन से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है. इसमें क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी की मानें तो एम्पीयर मैग्नस जी मैक्स स्कूटर 142 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आता है. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और दूसरी खास बातें.