scorecardresearch
 

Tata Safari और Harrier नए अवतार में लॉन्च, डीजल की पावर और प्रीमियम कैबिन, इतने रुपये है कीमत

Tata Harrier और Safari नए अवतार में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने इन गाड़ियों के अल्ट्रा और रेड डार्क एडिशन को डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. इससे पहले ये दोनों ही वेरिएंट्स सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ मिल रहे थे. रेड डार्क एडिशन में प्रीमियम कैबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. आइए जानते हैं इन कारों की कीमतें और खास बातें.

Advertisement
X
Tata Harrier और Tata Safari के नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च. (Photo: Tata Motors)
Tata Harrier और Tata Safari के नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च. (Photo: Tata Motors)

टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी के नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया है. कंपनी ने टाटा हैरियर और सफारी डीजल के अल्ट्रा ट्रिम और रेड डार्क एडिशन को लॉन्च किया है. वैसे तो टाटा की इन गाड़ियों की कीमत 12.89 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. हालांकि, डीजल अल्ट्रा वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से अलग है.  

Harrier Ultra डीजल मैन्युअल की कीमत 23.84 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं सफारी अल्ट्रा डीजल की कीमत 24.49 लाख एक्स शोरूम है. इन गाड़ियों की बुकिंग सभी टाटा डीलरशिप और टाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है. 

पहले ये दोनों ही ट्रिम्स यानी अल्ट्रा और रेड डार्क एडिशन सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध थीं. अब आप टाटा सफारी और टाटा हैरियर डीजल को भी अल्ट्रा और रेड डार्क एडिशन में खरीद पाएंगे. इस अपडेट के साथ कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड किया है. 

मिलेगा प्रीमियम इंटीरियर

रेड डार्क एडिशन में एक्सक्लूसिव नाइट्रो क्रिमसन एक्सटीरियर पेंट मिलता है. इसमें 19-इंच के एलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं. इसमें स्पोर्टी और ज्यादा एग्रेसिव स्टांस मिलता है, जो इन गाड़ियों के प्रीमियम कैरेक्टर को भी बरकरार रखता है. ये विकल्प टॉप वेरिएंट्स में मिलेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: TATA का बड़ा दांव! 50 हजार कम दाम में लॉन्च की हाई-टेक इलेक्ट्रिक कार

हैरियर और सफारी के फीयरलेस एक्स प्लस और अकांप्लिश्ड एक्स प्लस ट्रिम के ऊपर ये वेरिएंट्स मिलेंगे. वहीं टाटा हैरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन में रेगुलर कार से अलग कैबिन मिलेगा. इसमें कारेलियन रेड थीम वाला कैबिन मिलेगा, जिसमें रेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलेगी. 

इसकी वजह से कार का कैबिन अलग और प्रीमियम नजर आता है. फीचर्स की बात करें, तो दोनों कारों में 14.5 इंच का हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो सैमसंग नियो क्यूएलईडी डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें डॉल्बी एटमॉस पावर्ड ऑडियो और मैप्ल्स ऑटो के जरिए बिल्ट इन नेविगेशन मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Tata ने फिर दी पटखनी! Hyundai-Mahindra को किया पीछे, बनी देश की नंबर दो कंपनी

एडिशनल फीचर्स की बात करें, तो कार में विजन एक्स ई-आईआरवीएम मिलेगा, जो इटीग्रेटेड डैशकैम और डीवीआर फंक्शन के साथ आएगा. कार में विजनसिंक मेमोरी ओआरवीएम्स मिलते हैं, तो ऑटो रिवर्स डीप के साथ आते हैं. इसके अलावा क्लियर व्यू डुअल कैमरा वाशर सिस्टम और कई दूसरे फीचर्स मिलेंगे. 

इंजन और पावर

टाटा हैरियर और सफारी दोनों में ही 2.0 लीटर का कायरोजेट टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है. ये इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 6 स्पीड मैन्युअल या 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. हैरियर और सफारी दोनों ही 5 स्टार भारत एनकैप सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement