4 May 2026
By: Aaj Tak Auto
टाटा मोटर्स ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कूपे-स्टाइल एसयूवी Tata Curvv EV को अब और सस्ती कीमत में पेश कर दिया है.
Photo: ITG
नए Curvv X सीरीज रेंज के लॉन्च के साथ ये कार और भी किफायती हो गई है. खास बात यह है कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कोई समझौता नहीं किया गया है.
Photo: ITG
टाटा मोटर्स ने 55kWh बैटरी वाली Curvv Series X को 16.99 लाख रुपये के शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है.
Photo: ITG
यानी ये एसयूवी पिछले क्रिएटिव ट्रिम के मुकाबले तकरीबन 50,000 रुपये कम दाम में पेश की गई है.
Photo: ITG
वहीं इसके इंपावर्ड एक्स वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये और इंपावर्ड एक्स डार्क एडिशन वेरिएंट की शुरुआती कीमत 19.49 लाख रुपये है.
Photo: ITG
नई रेंज के साथ नाइट्रो क्रिम्सन नाम का नया कलर भी पेश किया गया है. साथ ही कंपनी 55kWh बैटरी पर 15 साल तक की लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है.
Photo: ITG
Curvv EV अकम्पलिस्ड X वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच के दो डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एप्पल कार प्ले, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: ITG
इसके अलावा अन्य फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और रियर सनशेड्स भी मिलते हैं.
Photo: ITG
वहीं Empowered X वेरिएंट और भी ज्यादा फीचर-लोडेड है. इसमें 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, पीछे की सीटों में रिक्लाइन फीचर, बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन दी गई है.
Photo: ITG
इसके अलावा JBL का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, लेवल-2 ADAS के 20 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. साथ ही 18-इंच के एयरो व्हील्स और V2V तथा V2L सपोर्ट भी दिया गया है.
Photo: ITG
Curvv EV के 55kWh वेरिएंट में 167hp की पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जबकि 45kWh वेरिएंट 150hp पावर देता है. दोनों ही वेरिएंट 215Nm टॉर्क जेनरेट करते हैं.
Photo: ITG
चार्जिंग की बात करें तो 7.2kW AC चार्जर से 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 7.6 घंटे का समय लगता है.
Photo: ITG
वहीं DC फास्ट चार्जर से यह कार सिर्फ 40 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है.
Photo: ITG