scorecardresearch
 

Silver Price Crash From High: चांदी में आज भी उथल-पुथल, हाई से अब हो गई ₹2.25 लाख सस्ती

Silver Price Crash From High: चांदी की कीमत अपने हाई लेवल से अब 55 फीसदी के आसपास टूट चुकी है. एमसीएक्स से लेकर घरेलू बाजार तक में Silver Price 2 लाख रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है.

Advertisement
X
चांदी की कीमत हाई से आधे से ज्यादा कम रह गई. (Photo: Reuters)
चांदी की कीमत हाई से आधे से ज्यादा कम रह गई. (Photo: Reuters)

बीते कुछ दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. इस सप्ताह के पहले दिन भी ये सुस्ती जारी है. खासतौर पर चांदी का भाव फिर से टूटा है और अब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है. हालांकि, सोने की कीमत इसके विपरीत शुरुआत से ही ग्रीन जोन में कारोबार करती नजर आई है. 

₹2 लाख के नीचे चल रहा चांदी का दाम 
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो बता दें कि एमसीएक्स पर सोमवार को Silver Price Fall देखने को मिला है, हालांकि गिरावट की रफ्तार बीते दिनों की तुलना में धीमी है. इस बीच कभी ये कीमती धातु ग्रीन, तो कभी रेड जोन में कारोबार करती हुई नजर आई. 

शुरुआती कारोबार में 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली सिल्वर रेट गिरकर 1,94,662 रुपये पर आ गया. बीते शुक्रवार को ये कीमती धातु 1,95,719 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई थी. इस हिसाब से 1 Kg Silver Price 1057 रुपये कम हो गया. 

अब हाई से इतनी सस्ती Silver
चांदी की कीमत में सोमवार को आई शुरुआती गिरावट के ये कीमती धातु अब वायदा कारोबार में अपने हाई लेवल से और भी अधिक सस्ती हो गई है. दरअसल, जनवरी 2026 में आखिरी हफ्ते के दौरान 1 Kg Silver Price सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,20,048 रुपये के अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा था और यहां से अब इसकी कीमत 2,25,386 रुपये गिर (Silver Cheaper) चुकी है 

Advertisement

विदेशी बाजार में चांदी का हाल
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतें गिरकर अब $53 प्रति औंस पर आ गई हैं, नवंबर 2025 के बाद इसका सबसे निचला लेवल है. ये धातु अपने पीक से 55% के आसपास टूट चुकी है. कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच इस तेज गिरावट ने जल्द ही रिकवरी की उम्मीदों को कम कर दिया है.

चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल एनालिस्ट पिंकी यादव का कहना है कि इक्विटी मार्केट में बड़ी बिकवाली के बीच चांदी की कीमतें बिखरी हैं, क्योंकि निवेशक टेक शेयरों में हुए नुकसान को कवर करने के लिए कीमती मेटल्स को लिक्विडेट किया है. उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और मिडिल ईस्ट टेंशन ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे चांदी पर दबाव बढ़ा है. 

सोने का भाव भी देख लीजिए 
चांदी के बाद अगर बात करें, सोने की कीमत के बारे में Silver Price Fall के विपरीत सोना ओपनिंग के बाद से ही ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है. वायदा कारोबार के दौरान एमसीएक्स पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,100 रुपये पर पहुंच गया, जबकि बीते शुक्रवार को ये कीमती पीली धातु 1,42,024 रुपये पर क्लोज हुई थी. 

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement