scorecardresearch
 

आ गई नई WagonR... पूरी तरह से बदल गया लुक, लगने लगी Vellfire

सुजुकी ने जापानी मार्केट में वैगनआर की नई जनरेशन को रिवील कर दिया है. कार में 360 डिग्री कैमरा, एडास और दूसरे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, ये कार भारत में आने वाली वैगनआर से काफी अलग है. कार के फ्रंट लुक में कई बदलाव किए गए हैं. भारत में भी वैगनआर का फेसलिफ्ट आना है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
X
सुजुकी ने 7वीं जनरेशन की WagonR जापान में पेश की है. (Photo: YouTube/ Suzuki Japan)
सुजुकी ने 7वीं जनरेशन की WagonR जापान में पेश की है. (Photo: YouTube/ Suzuki Japan)

वैगनआर (WagonR) भारतीय बाजार में पॉपुलर कार है. पिछले कई साल से मारुति सुजुकी इस कार को बेच रही है. वैसे वैगनआर सिर्फ भारत में ही नहीं कई दूसरे देशों में भी बिकती है. भारतीय बाजार में कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है, जबकि जापान में इसके नए अवतार की एंट्री हो चुकी है. 

यानी सुजुकी ने जापान में वैगनआर की 7वीं जनरेशन को लॉन्च कर दिया है. जहां भारत में इस कार को फोसक एक टाल बॉय अपीयरेंस पर होता है. जापान में ये कार कम्फर्ट पर फोकस करती है. हाल में ही कार का एक वीडियो कंपनी ने यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें इसके तमाम फीचर्स को दिखाया गया है. 

वीडियो में जापानी स्पेक्स वाली वैगनआर दिख रही है. ये शॉर्ट वीडियो है, जिसे सुजुकी कंपनी जापान ने अपने चैनल पर शेयर किया है. वीडियो में नई वैगनआर का लुक भारत में आने वाली वैगनआर से काफी अलग नजर आ रहा है. ये कार काफी हद तक टोयोटा वेलफायर जैसी दिख रही है. 

वैगनआर में क्या है नया?

कार के फ्रंट फेसिया को अपडेट किया गया है. इसमें बड़ी क्रोम ग्रिल दी गई है, जो होरिजेंटल पोजिशन्ड हेडलैम्प्स और रिडिजाइन बंपर के साथ आती है. जापान में ये के-कार के रूप में आती है, जहां इसकी लंबाई 3395 एमएम, चौड़ाई 1475 एमएम और ऊंचाई 1650 एमएम है. कार का व्हीलबेस 2460 एमएम का है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत में बनी MARUTI का जापान में हुआ टेस्ट... ऐसा हुआ SUV का हाल

वीडियो में दिख रही कार में ADAS का फीचर भी दिया गया है. इसमें इमजरेंसी ब्रेकिंग का फीचर मिलता है. कैबिन में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. कार में नया डैशबोर्ड दिया गया है, जो बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फ्लेक्सिबल सीटिंग अरेंजमेंट के साथ आती है. 

कार में सिक्योरिटी फीचर्स का भी ध्यान रखा गया है. जापान में आई नई वैगनआर में कंपनी ने हाई-बीम असिस्ट, पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं. इस कार को कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च कर सकती है. 

हाइब्रिड इंजन मिलेगा 

रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कार में 660 सीसी का थ्री सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 54 पीएस की पावर और 58 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा, जो 10 पीएस की पावर और 29 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा. इसमें ई-सीवीटी ट्रांसमिशन मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें: 26KM माइलेज वाली Maruti SUV के दीवाने हुए लोग... 15 लाख से ज्यादा हुई बिक्री

ध्यान रखें कि जापान में आने वाली वैगनआर भारत में मिलने वाले मॉडल से साफी अलग होती है. मारुति सुजुकी भी मौजूदा वैगनआर का अपडेट प्लान कर रहा है, लेकिन इसमें जापान वाली वैगनआर जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स नहीं होंगे. भारत में वैगनआर का नया वर्जन दिसंबर तक लॉन्च हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement