scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

208% बढ़ी 28KM माइलेज वाली MARUTI SUV की सेल्स... इतने रुपये है कीमत

Maruti Suzuki Victoris
  • 1/7

मारुति सुजुकी के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा है. इस महीने कंपनी ने भारतीय बाजार में 1,81,838 गाड़ियों को बेचा है. ईयर-ऑन-ईयर देखा जाए, तो कंपनी की ग्रोथ 37 परसेंट की है. पिछले साल सितंबर में मारुति सुजुकी ने 1,32,821 गाड़ियों को बेचा था. वहीं मंथली ग्रोथ पर नजर डालें, तो कंपनी ने 3 परसेंट की बढ़त हासिल की है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Victoris
  • 2/7

अगस्त 2026 में कंपनी ने 1,76,971 कारों को बेचा था. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मारुति ने मल्टीपल मॉडल्स के जरिए अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है. कंपनी के पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी की सेल्स में 208 परसेंट की ग्रोथ हुई है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Victoris
  • 3/7

हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) की. जहां पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 4,261 विक्टोरिस को बेचा था. वहीं इस साल सितंबर में कंपनी ने 13,111 विक्टोरिस बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर मारुति सुजुकी विक्टोरिस की सेल्स में 208 परसेंट की ग्रोथ हुई है. (Photo: marutisuzuki.com)

Advertisement
Maruti Suzuki Victoris
  • 4/7

वहीं मंथ-ऑन-मंथ सेल्स की बात करें, तो अगस्त महीने में कंपनी ने 12,978 विक्टोरिस बेची थीं. यानी सितंबर में अगस्त के मुकाबले सेल्स 1 परसेंट ज्यादा हुई है. इस सेगमेंट ही मारुति ग्रैंड विटारा भी आती है जिसकी 8,513 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Victoris
  • 5/7

मारुति सुजुकी विक्टोरिस मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शन में आती है. इस कार को पेट्रोल, सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में खरीदा जा सकता है. पेट्रोल में इस कार का क्लेम्ड माइलेज 21.18 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं सीएनजी में कार का क्लेम्ड माइलेज 27.02 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Victoris
  • 6/7

सबसे ज्यादा माइलेज कार अपने हाइब्रिड अवतार में देती है. मारुति सुजुकी विक्टोरिस हाइब्रिड का क्लेम्ड माइलेज 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर का है. हाइब्रिड सेटअप में ये कार 92.45 पीएस की पावर और 122 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti Suzuki Victoris
  • 7/7

मारुति सुजुकी विक्टोरिस 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 11.54 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि कार का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अवतार 16.43 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये है. (Photo: marutisuzuki.com)

Advertisement
Advertisement