उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के कथित अपमान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल पर दिलेर मेहंदी का अपमान करने का आरोप लगा है. इसके बाद से ही उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की जा रही है. हालांकि मंत्री ने अपने किए पर खेद जताने के बजाय उस दिन की घटना पर खुद का बचाव किया है.