21 Oct 2026
By: Aajtak Auto
सुजुकी ई-विटारा कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की लेटेस्ट सेफ्टी रेटिंग सामने आई है. वैसे हमारे पास मारुति सुजुकी ई-विटारा की सेफ्टी रेटिंग्स पहले से मौजूद हैं.
Photo: YouTube/ JNCAP
भारत एनकैप (B-NCAP) में इस कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी. वहीं इसकी नई सेफ्टी रेटिंग जापान से आई है. जापान एनकैप 2026 में भारत में बनी ई-विटारा को टेस्ट किया गया है.
Photo: marutisuzuki.com
कार को प्रिवेंटिव सेफ्टी में ए-रैंक और कोलेजन सेफ्टी में बी-रैंक मिली है. वहीं ऑटोमेटिक इमरजेंसी एक्सिटेंड रिपोर्टिंग सिस्टम को एडवांस टाइप-2 कैटेगरी में रखा गया है.
Photo: marutisuzuki.com
ई-विटारा को जापान एनकैप में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें एक्सिडेंट प्रिवेंशन सिस्टम, कोलेजन प्रोटेक्शन और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेंकिंग की परफॉर्मेंस देखी गई.
Photo: marutisuzuki.com
कार ने एक्टिव सेफ्टी टेस्ट में अच्छा परफॉर्म किया है. दिन हो या फिर रात दोनों ही स्थितियों में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ने लेवल 5 स्कोर अचीव किया है.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, हाई-परफॉर्मेंस हेडलाइट्स और पैडल खराब होने पर एक्सेलेरेशन कम करने में कार को भी लेवल 5 सेफ्टी मिली है.
Photo: marutisuzuki.com
भारतीय बाजार में ये कार तीन वेरिएंट्स- डेल्टा, जीटा और अल्फा में आती है. कार में दो बैटरी ऑप्शन 49 kWh और 61 kWh का विकल्प मिलता है.
Photo: marutisuzuki.com
इसकी कीमतें 16.19 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 20.21 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती हैं. कार की क्लेम्ड रेंज 543 किलोमीटर की है.
Photo: marutisuzuki.com
ई-विटारा को सुजुकी के गुजरात प्लांट में तैयार किया जाता है, जो इसका एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रोडक्शन बेस है. यहां से इसे मल्टीपल मार्केट में एक्सपोर्ट किया जाता है.
Photo: marutisuzuki.com