scorecardresearch
 

केरल: PM मोदी की तस्वीर के अपमान पर बवाल, 15 छात्रों पर केस दर्ज

मन्नारक्कड़ में कॉलेज यूनियन चुनाव के आखिरी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ने और उस पर पैर रखने के आरोप में करीब 15 छात्रों पर केस दर्ज हुआ. बीजेपी नेता बीजू की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस एमएसएफ और एसएफआई से जुड़े आरोपियों की जांच कर रही है.

Advertisement
X
15 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है (Photo-File)
15 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है (Photo-File)

केरल के पलक्कड़ जिले के मन्नारक्कड़ में कॉलेज यूनियन चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को अपमानित करने का मामला सामने आया है. प्रधानमंत्री की तस्वीर फाड़ने और उस पर पैर रखने के आरोप में करीब 15 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन यानी FSF और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी FSI से जुड़े हैं.

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह घटना कॉलेज यूनियन चुनाव के आखिरी प्रचार कार्यक्रम के दौरान हुई. बीजेपी नेता बीजू की शिकायत के आधार पर मन्नारक्कड़ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 192 के तहत केस दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना 13 अक्टूबर को शाम करीब 4.30 बजे एमईएस कल्लादी कॉलेज के सामने हुई. उस समय कॉलेज यूनियन चुनाव का आखिरी प्रचार कार्यक्रम चल रहा था, जिसे स्थानीय तौर पर कोट्टिक्कलासम कहा जाता है. इस कार्यक्रम के लिए एमएसएफ और एसएफआई के कार्यकर्ता वहां जमा हुए थे.

यह भी पढ़ें: केरल: ट्रैफिक पुलिसवाले ने कहां गायब कर दिए चालान के 3 लाख? अब होगी जांच

तस्वीर फाड़ने और पैर रखने के लगे आरोप

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को पहले फाड़ा. इसके बाद तस्वीर को जमीन पर फेंक दिया गया और उस पर पैर रखे गए. एफआईआर के मुताबिक, यह सब सार्वजनिक दंगा भड़काने के इरादे से किया गया था.

Advertisement

मन्नारक्कड़ पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 192 लगाई है. यह धारा जानबूझकर किए गए गैरकानूनी कामों से जुड़ी है. यह धारा उस स्थिति में भी लगती है जब आरोपी को पता हो कि उसके काम से दंगा भड़क सकता है, या दंगे जैसे हालात बन सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर फाड़ने और अपमानित करने के मामले में बीजेपी नेता ने शिकायत की थी. इसी शिकायत के आधार पर एमएसएफ और एसएफआई से जुड़े करीब 15 छात्र सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े आरोपियों की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement