scorecardresearch
 

भौकाली लुक, एडवांस फीचर्स! Suzuki ला रहा धांसू स्कूटर, टीजर में दिखी पहली झलक

Suzuki Burgman new generation: सुजुकी भारत में अपना नया स्कूटर ला रहा है. ये मौजूदा बर्गमैन का नया वर्जन हो सकता है. कंपनी ने इसका एक टीजर जारी किया है, जिसमें स्प्लिट हेडलैम्प्स दिख रहे हैं. ये स्कूटर 125 सीसी के इंजन के साथ भारत में आता है. कंपनी ग्लोबल बर्गमैन से इंस्पायर्ड डिजाइन इसे दे सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Suzuki Burgman 400 ग्लोबल मार्केट में बिकता है. (Photo: globalsuzuki.com)
Suzuki Burgman 400 ग्लोबल मार्केट में बिकता है. (Photo: globalsuzuki.com)

सुजुकी टू-व्हीलर्स ने भारत में एक नए प्रोडक्ट को टीज किया है. कंपनी भारतीय बाजार में एक प्रमुख स्कूटर निर्माता है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्रोडक्ट को टीज किया है, जो संभवतः स्कूटर हो सकता है. भारत बाजार में कंपनी एक्सेस (Access) और बर्गमैन स्ट्रीट (Burgman Street) 125सीसी स्कूटर बेचती है. 

कयास हैं कि कंपनी भारतीय बाजार में बर्गमैन का अपडेट लॉन्च कर सकती है. इस स्कूटर को कंपनी ने पहली बार भारत में 2018 में लॉन्च किया था. तब से ही ये कंपनी की पोर्टफोलियो में मौजूद एक दमदार प्रोडक्ट है. नए स्कूटर को कंपनी 2 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है. 

बर्गमैन पिछले कई साल से भारतीय बाजार में बिक रहा है और इसके डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. 12-इंच के रियर व्हील्स के साथ 2022 में कंपनी ने इसका स्ट्रीट ईएक्स वेरिएंट लॉन्च किया था. हालांकि, कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई दूसरा बदलाव नहीं किया. 

ग्लोबल वर्जन से होगा इंस्पायर्ड

अब कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट नए प्रोडक्ट के हेडलैम्प्स को टीज किया है, जो नया बर्गमैन स्कूटर हो सकता है. जारी टीजर में दिख रही हेडलाइट्स स्प्लिट डिजाइन को दिखाता है. यानी स्कूटर में स्प्लिट हेडलैम्प्स मिलेंगे, जो स्कूटर के ग्लोबल वर्जन से इंस्पायर्ड लगते हैं. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ऐसी हेडलाइटस बर्गमैन 400 में मिलते हैं, जो ग्लोबल मार्केट में बिकता है. कंपनी स्कूटर का नया जनरेशन ला सकती है. पिछले साल कंपनी ने अपने एक्सेस स्कूटर का भी नया जनरेशन पेश किया था. सुजुकी में इसमें नई चैसी दी थी. साथ ही एक्सेस में कंपनी ने नया इंजन भी दिया था. 

यह भी पढ़ें: दुनिया भर में दौड़ेगा भारत में बना इलेक्ट्रिक स्कूटर! Suzuki ने लॉन्च किया e-Access, कीमत है इतनी

मौजूदा वेरिएंट की कीमत

फिलहाल बर्गमैन की कीमतें 93,676 रुपये से शुरू होती है. वहीं इसका स्ट्रीट ईएक्स वेरिएंट 1.08 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. सुजुकी स्कूटर का नया वर्जन 2 अप्रैल को लॉन्च करेगी. 

यह भी पढ़ें: 22 साल बाद बदला Suzuki का लोगो, क्रोम को कहा अलविदा, सिल्वर पेंट का इस्तेमाल

अपकमिंग स्कूटर को टेस्टिंग में स्पॉट किया गया था. इसमें टीएफटी डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्ल्सटर दिया जा सकता है, जैसा सुजुकी एक्सेस में मिलता है. इसके अलावा नया एग्जॉस्ट कवर मिलेगा. स्कूटर में 125 सीसी का इंजन दिया जा सकता है, जो 8 बीएचपी की पावर और 10 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement