scorecardresearch
 

बड़ा साइज, ज्यादा माइलेज! तहलका मचाने आ रही है नई CRETA

हुंडई अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा के नए अवतार की तैयारी में जुट गई है. नई जनरेशन Hyundai Creta को भारत में लॉन्च होने से पहले टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है. नई क्रेटा सिर्फ डिजाइन में ही नहीं, बल्कि साइज, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में भी पहले से कहीं ज्यादा एडवांस होने वाली है.

Advertisement
X
अपकमिंग Hyundai Creta पुराने वर्जन के मुकाबले बड़ी होगी. (Photo: hyundai.com)
अपकमिंग Hyundai Creta पुराने वर्जन के मुकाबले बड़ी होगी. (Photo: hyundai.com)

हुंडई नई क्रेटा (New Hyundai Creta) पर काम कर रही है. इस कार को कंपनी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. भारत में लॉन्च से पहले नई क्रेटा को कंपनी इस साल के अंत में ग्लोबली रिवील कर सकती है. इस कार को टेस्टिंग में कई बार स्पॉट किया गया है, जो कंपनी की तैयारियों को दिखाता है. 

ये कार कई नए बदलाव के साथ आने वाली है. नई क्रेटा साइज में बड़ी होगी और इसका इंटीरियर भी खास होगा. कार में प्लीओस कनेक्ट (Pleos Connect) जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर मिलेंगे. हाल में इस कार को मनाली में टेस्ट करते हुए पाया गया है, जहां ये कार मौजूदा क्रेटा और सुजुकी जिम्मी के बराबर में दिखी है.

4 मीटर से होगी लंबी 

लीक तस्वीरों से साफ है कि कार में पैनोरोमिक सनरूफ मिलेगा, जो कार के हायर वेरिएंट्स में दिया जाएगा. ये कार पहले से ज्यादा बोल्ड और बड़ी दिख रही है. यानी मौजूदा क्रेटा के मुकाबले नई क्रेटा लंबी होने वाली है. पहले से भी इस बारे में जानकारी है कि हुंडई क्रेटा थर्ड जनरेशन 4.5 मीटर की होगी. 

यह भी पढ़ें: महंगी होंगी Hyundai की कारें, 5 दिनों में इतनी बढ़ जाएगी कीमत

Advertisement

मौजूदा क्रेटा की लंबाई 4,330 एमएम है. क्रेटा के बड़े होने की वजह नया प्लेटफॉर्म है. इस कार को कंपनी के3 प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है. इस प्लेटफॉर्म पर ही नई किआ सेल्टॉस आती है. इस प्लेटफॉर्म में लंबा व्हीलबेस मिलता है. साथ ही ये हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है. 

बड़े होने की वजह से नई क्रेटा में ज्यादा लेगरूम मिलने की उम्मीद है. मौजूदा कार में 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो अपकमिंग क्रेटा में बढ़ सकता है. इन सभी बदलावों के साथ ये कार एक फैमिली बायर के लिए ज्यादा बेहतर बन जाएगी. अपकमिंग क्रेटा में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: Hyundai की बड़ी तैयारी, भारत में लॉन्च करेगी दो नई SUV, टाटा-महिंद्रा को मिलेगी टक्कर

फीचर्स की होगी भरमार

कार में प्लीओस कनेक्ट इंफोटेनमेंट और कॉकपिट सिस्टम मिलेगा. ये कार सॉफ्टवेयर-डिफाइन्ड व्हीकल होगी, जिसे ओटीए के जरिए अपडेट किया जा सकेगा. कार में अपडेट के जरिए नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं और यहां तक की सस्पेंशन को ट्यून किया जा सकता है. कार की सेफ्टी को भी बेहतर किया जाएगा. इसमें लेवल 2+ ADAS पैकेज मिलेगा. 

शुरुआत में कंपनी इस कार को मौजूदा इंजन ऑप्शन के साथ ही लॉन्च करेगी, लेकिन बाद में इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी जोड़ा जाएगा. हाइब्रिड में आने के बाद इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा हायराइडर से होगा. इसके अलावा कार में ऑल व्हील ड्राइव जैसा फीचर भी दिया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement