जेएसडब्लू एमजी मोटर (JSW MG Motor) भारतीय बाजार में जल्द ही एक नई कार लॉन्च करने वाली है. काफी समय से इस कार की चर्चा हो रही है. हम बात कर रहे हैं ब्रांड की अपकमिंग प्लगइन हाइब्रिड एसयूवी (SUV) की, जो इस महीने ही लॉन्च हो सकती है. इस कार का नाम हेक्टर हॉक (Hector Hawk) हो सकता है.
ये एसयूवी इसलिए भी खास है क्योंकि ये भारत में कंपनी की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार होगी. ब्रांड इस एसयूवी को भारतीय सड़कों पर पिछले काफी समय से टेस्ट कर रहा है. अब कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है. टीजर से साफ है कि ये कार 16 जुलाई को भारतीय बाजार में एंट्री करेगी.
टीजर वीडियो को एमजी मोटर इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर टीज किया है. वीडियो से साफ है कि कंपनी प्लग-इन हाइब्रिड ईवी (PHEV) लेकर आ रही है. हालांकि, ब्रांड ने वीडियो में इसे न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) बताया है. संभव है कि एमजी अपनी प्लगइन कारों को न्यूज एनर्जी व्हीकल से तौर पर पेश करे.
भारतीय बाजार में आने वाली हेक्टर हॉक (Hector Hawk) ग्लोबल मार्केट में मिलने वाली वूलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड होगी. इसकी लंबाई 4,745 एमएम, चौड़ाई 1850 एमएम और ऊंचाई 1755 एमएम हो सकती है. इसका वीलबेस 2810 एमएम का होगा. इंटरनेशनल मार्केट में ये कार 5 सीटर और 7 सीटर दोनों ही विकल्पों में आती है.
यह भी पढ़ें: 30 दिनों में 1,93,735 ने खरीदी इलेक्ट्रिक दोपहिया, बढ़ रहा मार्केट
इस कार में क्लीन और फीचर लोडेड कैबिन मिलेगा. ये कार 12.8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसमें 8.8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. इस एसयूवी में लेदर अपहोल्स्ट्री, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, लेवल 2 ADAS, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: 210Km रेंज... 36 मिनट में चार्ज! आ रही Alto से छोटी इलेक्ट्रिक कार
कार में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh की बैटरी के साथ आएगा. ये सेटअप 197 बीएचपी की पावर और 239 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. सिर्फ 10 सेकंड में ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी.
चूंकि ये एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी, तो इसमें आपको लंबी रेंज मिलने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सिंगल चार्ज और फुल टैंक में इस कार को 1000 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा. प्लग-इन हाइब्रिड के साथ कंपनी इस कार का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है.