30 दिनों में 1,93,735 ने खरीदी इलेक्ट्रिक दोपहिया, बढ़ रहा मार्केट 

07 June 2026

By: Aajtak Auto

2 लाख के करीब पहुंची सेल

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. जून के महीने में तमाम कंपनियों ने 1.93 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेचा है. 

Photo: atherenergy.com

कितनी बढ़ी सेल? 

ओवरऑल सेल की बात करें, तो जून 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल 74.98 फीसदी पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है. 

Photo: atherenergy.com

कहां से कहां पहुंची सेल? 

FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स) के मुताबिक, जून 2025 में कंपनियों ने 1,10,719 यूनिट्स बेची थीं. इस साल जून में 1,93,735 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: tvsmotor.com

TVS की बंपर सेल

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल में आई तेजी का सबसे ज्यादा फायदा टीवीएस मोटर कंपनी को मिला है. कंपनी ने 47,064  इलेक्ट्रिक दोपहिया जून में बेची हैं. 

Photo: tvsmotor.com

बजाज ऑटो का हाल

वहीं दूसरे नंबर पर बजाज ऑटो है, जिसने जून 2026 में 43,306 यूनिट्स बेची हैं. कंपनी ने 80.54 परसेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हासिल की है. 

Photo: chetak.com

एथर की बिक्री

वहीं एथर एनर्जी तेजी से आगे बढ़ रही है. कंपनी ने जून में 31,230 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. पिछले साल के मुकाबले ब्रांड की सेल 95 परसेंट बढ़ी है.

Photo: atherenergy.com

विडा की रिकॉर्ड ग्रोथ

हीरो मोटोकॉर्प की सेल भी जून में बेहतर हुई है. Vida ब्रांड ने जून में 21,820 यूनिट्स को बेचा है. 2025 जून के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 175.51 परसेंट की है. 

Photo: vidaworld.com

ओला का क्या है हाल?

ओला इलेक्ट्रिक एक मात्र कंपनी है, जिसकी इस साल जून में ईयर-ऑन-ईयर सेल कम हुई है. कंपनी ने जून में 16,150 व्हीकल बेचे हैं. 

Photo: olaelectric.com

कितनी हुई सेल?

मई 2026 के मुकाबले ओला इलेक्ट्रिक की सेल 6.66 फीसदी बढ़ी है, लेकिन जून 2025 के मुकाबले इस ब्रांड की सेल 21.97 फीसदी कम हुई है.

Photo: olaelectric.com

Read Next