210Km रेंज... 36 मिनट में चार्ज! आ रही Alto से छोटी इलेक्ट्रिक कार

5 July 2026

By: Aaj Tak Auto

VinFast की बड़ी तैयारी

वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast भारतीय बाजार के लिए काफी एग्रेसिव मोड में नज़र आ रही है.

Photo: vinfastauto.id

शुरू की कैब सर्विस

हाल ही में कंपनी ने अपनी कैब सर्विस ग्रीन एसएम को लॉन्च किया था. जिसकी सर्विस दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो चुकी है.

Video: ITG

नई कार लॉन्च की तैयारी

अब ख़बर आ रही है कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है. इस बार कंपनी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार VF3 को पेश करेगी.

Photo: vinfastauto.id

कार की जानकारी आई सामने

हाल ही में VinFast VF3 के स्पेसिफिकेशन का डाटा को ग्लोबल मार्केट में शेयर किया गया था. जिसमें कार की तमाम जानकारियां सामने आई हें.

Photo: vinfastauto.id

कार की साइज

कार की लंबाई 3,190 मिमी, चौड़ाई 1,679 मिमी, उंचाई 1,622 मिमी और इसमें 2,075 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.

Photo: vinfastauto.id

Maruti Alto से छोटी है कार

साइज में ये कार Maruti Alto से छोटी है, जिसकी लंबाई 3,445 मिमी है. साइज में छोटी होने के बावजूद कंपनी इसे मिनी एसयूवी कह रही है. 

Photo: vinfastauto.id

Comet से करें तुलना तो

वहीं MG Comet की तुलना में ये कार तकरीबन 216 मिमी ज्यादा लंबी, 174 मिमी चौड़ी और तकरीबन 18 मिमी छोटी है. 

Photo: mgmotor.co.in

कैसी है ये कार

दो दरवाजों वाली VinFast VF3 में कंपनी 191 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दे रही है और इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील दिए जा रहे हैं.

Photo: vinfastauto.id

मोटर, पावर

इस कार के पिछले हिस्से में यानी रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो 43.5hp की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: vinfastauto.id

5:3 सेकंड में रफ्तार

साइज में छोटा होने का एक फायदा ये भी है कि, ये कार महज 5.3 सेकंड में ही 50 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.

Photo: vinfastauto.id

बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज

इस मिनी एसयूवी में 18.64kWh की क्षमता का लिथियम-ऑयन बैटरी पैक दिया गया है. जो सिंगल चार्ज में 210 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देती है.

Photo: vinfastauto.id

36 मिनट में चार्ज

इसे सामान्य घरेलू सॉकेट से कनेक्ट कर आसानी से चार्ज कर सकते हैं. इसकी बैटरी महज 36 मिनट में ही 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.

Photo: vinfastauto.id

क्या है कीमत

VinFast VF 3 की कीमत 322 मिलियन (VND) वियतनामी करेंसी है. जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 10.54 लाख रुपये है.

Photo: vinfastauto.id

कब लॉन्च होगी ये कार

हालांकि, भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत अलग होगी. इस इलेक्ट्रिक कार को इसी साल लॉन्च किए जाने की योजना है.

Photo: vinfastauto.id

Read Next