scorecardresearch
 

अंडरबॉडी टैंक, स्पेस से 'नो' कॉम्प्रोमाइज! तहलका मचाने आ रही है मारुति की ये CNG कार

Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी भी टाटा मोटर्स की राह पर आगे बढ़ती नज़र आ रही है. कंपनी अपनी मशहूर एसयूवी मारुति ब्रेजा के नए फेसलिफ्ट मॉडल को अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के साथ पेश करने की तैयारी में है.

Advertisement
X
Maruti Brezza के मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 8.26 लाख रुपये है. Photo: ITG
Maruti Brezza के मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 8.26 लाख रुपये है. Photo: ITG

2026 Maruti Brezza CNG: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी Maruti Brezza को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में इस नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन स्पाई तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है कि इस बार कंपनी कुछ बड़ा करने वाली है. खास बात यह है कि नई ब्रेजा में अंडरबॉडी CNG टैंक देखने को मिला है, जो इसे और भी खास बनाता है.

मौजूदा ब्रेजा भी सीएनजी वेरिएंट में आती है. लेकिन इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया जा रहा है, जिसकी शुरुआत इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स ने अपने टिएगो और टिगोर के साथ की थी. इस तकनीकी का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि, इसमें छोटे साइज के दो टैंक दिए जाते हैं. जिन्हें कार के बूट (डिग्गी) में रखने के बजाय बॉडी के नीचले हिस्से में लगाया जाता है. इससे यूजर को सीएनजी टैंक के चलते बूट स्पसे (Boot Space) से कोई समझौता नहीं करना पड़ता है. जो कि आम सीएनजी कारों की सबसे बड़ी कमी मानी जाती है.

कैसी होगी कार

डिजाइन की बात करें तो नई ब्रेजा का लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जो इस फ्रेश लुक देंगे. इसके अलावा हेडलैंप और टेललैंप का डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा हो सकता है. हालांकि बंपर और ग्रिल में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे SUV को फ्रेश लुक मिलेगा. इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं, जो इसे और स्टाइलिश बनाएंगे.

Advertisement
maruti brezza
Maruti Brezza के केबिन में नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है. Photo: ITG

नई ब्रेजा के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पहले से बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. जहां मौजूदा मॉडल में 9 इंच की स्क्रीन दी जाती है, वहीं नए मॉडल में 10.25 इंच का टचस्क्रीन दिया जा सकता है. साथ ही इसका यूजर इंटरफेस भी अपडेट किया जाएगा. ORVM पर दिख रहे एक्सटेंशन से यह भी संकेत मिलते हैं कि इसमें 360 डिग्री कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Maruti Brezza में कंपनी मौजूदा इंजन ऑप्शन को ही आगे जारी रख सकती है. इसमें 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 99 hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ ही CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक दिया जाएगा, जिससे बूट स्पेस पर असर नहीं पड़ेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार ब्रेजा में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी जोड़ी जा सकती है. इसके अलावा एक नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलने की संभावना है, जो पहले मारुति की कारों में आम नहीं था.

लॉन्च के बाद नई ब्रेजा का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी थ्रीएक्सओ जैसे मॉडलों से होगा.ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मारुति इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए और क्या नया लेकर आती है. कुल मिलाकर 2026 ब्रेजा एक ऐसा अपडेट हो सकता है, जो माइलेज, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के दम पर मार्केट में फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर दे. 

Advertisement

फिलहाल, ये एसयूवी टेस्टिंग मोड में है. और कंपनी इस कार को बाजार में लॉन्च से पहले इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. नए अपडेट के चलते इसकी कीमत मौजूदा मॉडल (8.26 लाख रुपये) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि इसकी पुष्टी इस एसयूवी के लॉन्च के वक्त ही हो पाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement