इलेक्ट्रिक कारें तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. अब लोग इन्हें अपने घरों में जगह दे रहे हैं और कुछ कारें ऐसी हैं, जिनका दबदबा तो बॉलीवुड तक है. ऐसी ही एक कार महिंद्रा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S) है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई बॉडीलुड स्टार खरीद चुके हैं. हाल में ही दिग्गज बॉलीवुड स्टार कबीर बेदी ने इस कार को खरीदा है.
कई सेलिब्रिटीज इन दिनों इलेक्ट्रिक कारें खरीद रहे हैं और महिंद्रा की ये एसयूवी उन चुनिंदा कारों में से एक है. कबीर बेदी से पहले पंजाबी सिंगल दलेर मेहंदी ने भी इस कार को खरीदा था. बॉडीवुल एक्टर ने इस कार को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी है.
वीडियो में कबीर बेदी को उनकी नई 7-सीटर कार महिंद्रा एक्सईवी 9एस के साथ देखा जा सकता है. उन्होंने अपनी नई कार को खरीदने के बाद उसकी पूजा भी की है. वीडियो से साफ है कि कबीर बेदी ने कार का डेजर्ट मिस्ट कलर वेरिएंट खरीदा है. ये कार डेजर्ट मिस्ट के अलावा रूबी वेलवेट, नेबुला ब्लू, स्टेल्थ ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और एवरेस्ट वॉइट में आती है.
महिंद्रा एक्सईवी 9एस (Mahindra XEV 9S) की कीमत 19.95 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार तीन अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है. तीनों ही बैटरी पैक के साथ डीसी फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है. हालांकि, ये चार्जर अलग-अलग पावर कैपेसिटी के होते हैं.
यह भी पढ़ें: 9.99 लाख कीमत, ऑफ-रोडिंग पावर, 10787 ने खरीदी Mahindra SUV
ये कार 59kWh, 70kWh और 79kWh के बैटरी ऑप्शन के साथ आती है. 59kWh और 79kWh वाली कार क्रमशः 231 एचपी और 286 एचपी की पावर ऑफर करती है. इन दोनों ही बैटरी पैक के साथ कार रियर व्हील ड्राइव मोड में आती है. कार की ARAI सर्टिफाइड रेंज 521 किलोमीटर की है. ये रेंज बेस वेरिएंट में आने वाले 59kWh बैटरी पैक की है. वहीं 79kWh बैटरी पैक की क्लेम्ड रेंज 679 किलोमीटर है.
यह भी पढ़ें: Mahindra ने दिया झटका, इतने हजार रुपये महंगी हुई Bolero
हाल के दिनों में कई सेलिब्रिटीज ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार खरीदी हैं. इस लिस्ट में आकांक्षा सिंह, अनुराग कश्यप, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी और एआर रहमान जैसे बड़े नाम शामिल हैं. महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी की लिस्ट में महिंद्रा एक्सईवी 9एस शामिल है. 7-सीटर लेआउट की वजह से लोगों को ये कार विशेष रूप से पसंद आ रही है. साथ ही इसमें कई सारे फीचर्स भी मिलते हैं.