Mahindra ने दिया झटका, इतने हजार रुपये महंगी हुई Bolero 

08 May 2026

By: Aajtak Auto

मिल रहा लैडर ऑन फ्रेम

भारतीय बाजार में महिंद्रा ऑटो एक मात्र कंपनी है, जो अभी भी 4 मीटर से छोटी और 4 मीटर से बड़ी लैडर ऑन फ्रेम गाड़ियां बेच रही है. 

Photo: auto.mahindra.com

तीन मॉडल, एक नाम 

कंपनी के लाइनअप में ऐसा ही एक पॉपुलर नाम बोलेरो का है, जो तीन मॉडल्स में आती है. ये एसयूवी बोलेरो क्लासिक, बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस नाम से आती है. 

Photo: auto.mahindra.com

बढ़ गई कीमतें 

मई 2026 में कंपनी ने अपनी इस कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. ब्रांड ने सभी गाड़ियों की कीमतों में 26,500 रुपये तक का इजाफा किया है.

Photo: auto.mahindra.com

कितना है दाम? 

बोलेरो क्लासिक 7.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. कंपनी ने बेस वेरिएंट के दाम नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि मिड और हायर वेरिएंट की कीमत को बढ़ाया है. 

Photo: auto.mahindra.com

टॉप वेरिएंट की कीमत

एसयूवी का टॉप स्पेक वेरिएंट 9.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. ये कार 1.5 लीटर के डीजल इंजन के साथ आती है. 

Photo: auto.mahindra.com

Bolero Neo भी हुई महंगी

वहीं मौजूदा बोलेरो नियो पांच वेरिएंट्स में आती है. इसकी कीमतें कंपनी ने 15,500 रुपये तक बढ़ाई है. हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में इजाफा अलग-अलग हुआ है.

Photo: auto.mahindra.com

दमदार इंजन मिलेगा 

साथ ही बोलेरो नियो प्लस की कीमतों को 9,500 रुपये तक बढ़ाया गया है. जहां नियो में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. वहीं प्लस वेरिएंट में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. 

Photo: auto.mahindra.com

Neo की कीमत

महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमतें फिलहाल आधिकारिक 8.85 लाख से शुरू होती है और 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. 

Photo: auto.mahindra.com

Neo Plus की कीमत

वहीं दूसरी तरफ बोलेरो नियो प्लस की कीमतें 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं और 13.09 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती हैं.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next