scorecardresearch
 

गुवाहाटी में होटल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत, सामने आई विवाद की वजह

गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में महिलाओं समेत कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है.

Advertisement
X
 गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. (Photo: ITG)
गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. (Photo: ITG)

असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में सोमवार को गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में महिलाओं समेत कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गोलीबारी एक होटल के अंदर की गई.

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि घटना के दौरान 6 लोगों को गोली मारी गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. घायलों में से कुछ होटल के कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं.

इस बीच, गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है.

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंता ने कहा, 'आज रात करीब 9 बजे गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन में गोलीबारी की एक दुखद घटना हुई. छह लोगों को गोली लगी, जिनमें से पांच की मौत हो गई. एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है और आरोपी को पकड़ लिया गया है. घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है. पूछताछ चल रही है और शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना होटल बिलास इन के लीज एग्रीमेंट से जुड़े प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हुई.'

Advertisement

(Input: Hrijoy)

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement