9.99 लाख कीमत, ऑफ-रोडिंग पावर, 10787 ने खरीदी Mahindra SUV

10 May 2026

By: Aajtak Auto

कितनी है कंपनी की सेल?

महिंद्रा के लिए मई का महीने शानदार रहा है. कंपनी ने मई 2026 में कुल 58,021 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 11 फीसदी बढ़ी है. 

Photo: auto.mahindra.com

पहले कितनी थी सेल

पिछले साल मई में कंपनी के सभी मॉडल्स की कुल सेल 52,431 यूनिट्स तक थी. अप्रैल 2026 के मुकाबले भी कंपनी की सेल बढ़ी है. 

Photo: auto.mahindra.com

3 परसेंट की ग्रोथ

अप्रैल में महिंद्रा ने भारत में 56,331 कारें बेची थी. यानी मंथ-ऑन-मंथ मई महीने में कंपनी की सेल 3 फीसदी बढ़ी है.

Photo: auto.mahindra.com

Scorpio की बंपर डिमांड 

टॉप सेलिंग महिंद्रा की बात करें, तो स्कॉर्पियो रेंज टॉप पर है. इस में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन दोनों ही शामिल हैं, जिनकी संयुक्त सेल 15,774 यूनिट्स तक पहुंच गई है.

Photo: auto.mahindra.com

Thar की सेल कितनी हुई?

वहीं Mahindra Thar की मई में 10787 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल मई में कार की 10,389 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ग्रोथ 4 फीसदी है.

Photo: auto.mahindra.com

कितनी है शुरुआती कीमत?

इसमें महिंद्रा थार और महिंद्रा थार रॉक्स दोनों ही शामिल हैं. महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 17.63 लाख एक्स शोरूम तक जाती है. 

Photo: auto.mahindra.com

Thar Roxx की कीमत

वहीं थार रॉक्स (Thar ROXX) की कीमत 12.39 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 22.82 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.

Photo: ITG

कई इंजन मिलते हैं 

थार में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर का टर्बो डीजल और 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिलता है. थार रॉक्स में 1.5 लीटर डीजल इंजन नहीं मिलेगा. 

Photo: ITG

ऑफ-रोडिंग मशीन 

ये कार रियर व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव फंक्शन के साथ आती है. यानी एक ऑफ-रोडिंग के लिए आप इस कार को चुन सकते हैं.

Photo: ITG

Read Next