महिंद्रा का पोर्टफोलियो एसयूवीज से भरा हुआ है. कंपनी के पोर्टफोलियो में आपको तमाम सेगमेंट की एसयूवी मिल जाएंगी. हालांकि, ब्रांड की कुछ लोगों की जेहन में एक अलग जगह बना लेती हैं. ऐसी ही एक कार महिंद्रा थार (Mahindra Thar) है, जो थार ओजी और थार रॉक्स दो रूपों में आती है. हालांकि, इस एसयूवी को महिंद्रा की ही एक देसी कार ने पीछे कर दिया है.
यहां हम महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की बात कर रहे हैं, जिसने सितंबर महीने में सेल्स के मामले में इस कार को पीछे कर दिया है. ईयर-ऑन-ईयर महिंद्रा की इस देसी एसयूवी की सेल्स में 253 परसेंट का उछाल आया है. सितंबर महीने में बोलेरो की 9,710 यूनिट्स डिस्पैच हुई हैं.
वहीं थार और थार रॉक्स की कंबाइन्ड सेल्स 9,008 यूनिट्स तक ही पहुंची है. यानी बोलेरो की 702 यूनिट इस महीने ज्यादा बिकी हैं. पिछले साल सितंबर की बात करें, तो महिंद्रा की इस कार की सिर्फ 2,747 यूनिट्स बिकी थीं. यानी बोलेरो ने 9,710 यूनिट्स की सेल्स तक पहुंचकर 253 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है.
अगर आपको ये किसी कमबैक जैसा लग रहा है, तो नहीं 2026 में बोलेरो की सेल्स ऐसी ही रही है. इस कार की लगभग 9 हजार यूनिट्स हर महीने कंपनी बेच रही थी. लेकिन अगस्त में इसकी सेल्स गिरकर 8159 यूनिट्स पर पहुंच गई थी. सितंबर में कार में सेल्स वापस पटरी पर आ गई है.
यह भी पढ़ें: Mahindra SUV के दीवाने हुए लोग... रिकॉर्ड तोड़ हो रही कंपनी की बिक्री
बोलेरो की इस दीवानगी एक वजह उसकी कीमत और भारतीय कंज्यूमर्स का उस पर भरोसा है. ये एसयूवी 8.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इस कीमत पर लोगों को रियर व्हील ड्राइव, लैडर ऑन फ्रेम, 7-सीटर डीजल कार मिलती है. इस कीमत पर आपको ऐसी कोई दूसरी कार नहीं मिलेगी.
ऐसे में वे लोग जो 13 से 20 लाख रुपये खर्च किए बिना एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं, जो अच्छी ड्यूरेबिलिटी और सिंपल मशीन हो, तो वे बोलेरो को चुनते हैं. लेटेस्ट अपडेट के साथ महिंद्रा ने इस कार की उन कमियों को भी पूरा कर लिया, जिससे लोग दूर भागते थे.
यह भी पढ़ें: Mahindra ने पलट दिया खेल... TATA PUNCH को पछाड़ ये कार बनी टॉप सेलर
इसके टॉप वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, पावर विंडो, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग, एलॉय व्हील्स और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. एसयूवी में 1.5 लीटर का थ्री-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 75 एचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. रियर व्हील ड्राइव के साथ ये कार 16 किलोमीटर प्रति लीटर का क्लेम्ड माइलेज भी ऑफर करती है.
वैसे थार की बात करें, तो सितंबर इस कार के लिए एक कमजोर महीना रहा है. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 24 परसेंट की कमी आई है. मंथ-ऑन-मंथ भी इस कार की सेल्स 11 परसेंट कम हुई है. अगस्त में महिंद्रा की इस कार की 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं.