scorecardresearch
 

Mahindra SUV के दीवाने हुए लोग... रिकॉर्ड तोड़ हो रही कंपनी की बिक्री

महिंद्रा की एसयूवीज इन दिनों काफी ज्यादा डिमांड में हैं. कंपनी ने पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ कारें बेची थी और इस साल कंपनी पिछले साल का भी रिकॉर्ड टूट सकता है. महिंद्रा के पोर्टफोलियो में स्कॉर्पियो, बोलेरो, थार, थार रॉक्स और एक्सयूवी 7एक्सओ जैसी कारे हैं. वहीं कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कारों की भी अच्छी खासी डिमांड है. आइए डिकोड करते हैं महिंद्रा के सेल्स के आंकड़ों को.

Advertisement
X
Mahindra Thar इस साल अब तक तीन बार महंगी हो चुकी है. (Photo: ITG)
Mahindra Thar इस साल अब तक तीन बार महंगी हो चुकी है. (Photo: ITG)

महिंद्रा के पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो पर नजर डालेंगे, तो आपको सिर्फ एसयूवी नजर आएंगी. छोटी हो या बड़ी, इलेक्ट्रिक हो या फिर ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) महिंद्रा के पोर्टफोलियो में आपको सिर्फ एसयूवी ही दिखेंगी. लोगों को महिंद्रा की ये स्ट्रैटजी पसंद भी आ रही है. सेल्स के आंकड़े तो यही दिखाते हैं. 

कैलेंडर ईयर 2026 की बात करें, तो पिछले 9 महीनों में महिंद्रा ने 5 लाख से ज्यादा एसयूवीज को बेच दिया है. जनवरी से सितंबर 2026 के बीच महिंद्रा ने कुल 5,41,942 एसयूवीज को बेचा है, जिसमें 50,835 इलेक्ट्रिक ओरिजिन कारें हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 21 परसेंट की है. 

रिकॉर्ड तोड़ बिक रहीं महिंद्रा एसयूवीज

पिछले साल जनवरी से सितंबर के बीच कंपनी ने 446,697 कारें बेची थीं. वहीं 2025 में कंपनी ने कुल 6,25,603 यूनिट्स को बेचा था. इस साल कंपनी पिछले साल की रिकॉर्ड सेल्स से सिर्फ 83,662 यूनिट्स ही पीछे है. ये पहला मौका था जब महिंद्रा ने 6 लाख की सेल्स का आंकड़ा पार किया था. 

अभी चौथी तिमाही की शुरुआत हुई है और संभव है कि कंपनी इस बार सेल्स के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दे. कंपनी इस बार 7.25 लाख का आंकड़ा पार कर सकती है. ये पहली बार होगा जब कंपनी 7 लाख यूनिट्स की सेल्स का आंकड़ा पार करेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नवरात्रि से पहले Nissan का बड़ा ऐलान, 1.15 लाख तक सस्ते में मिलेंगी SUV और 7-सीटर कार

सितंबर महीने की बात करें, तो कंपनी ने 64,092 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनी की ग्रोथ 14 परसेंट की है. ये कैलेंडर ईयर 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा सेल्स है. वहीं अक्टूबर 2025 (71,624 यूनिट्स) के बाद ये कंपनी की सबसे ज्यादा सेल्स वाला दूसरा महीना है. 

2026 में बनेगा नया रिकॉर्ड

कैलेंडर ईयर 2026 की बात करें, तो साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) बेस्ट रही है. इन तीन महीनों में कंपनी ने 183,800 यूनिट्स को बेचा है. वहीं दूसरी तिमाही में कंपनी ने 174,745 यूनिट्स और तीसरी तिमाही में 183,397 यूनिट्स बेची हैं. चौथी तिमाही की बात करें, तो ये त्योहारों से भरा हुआ है. इस क्वार्टर दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार हैं.

यह भी पढ़ें: MARUTI के रास्ते पर चलेगी हुंडई, 8 दिनों में लॉन्च होगी धांसू SUV Bayon

इसके अलावा ईयर-एंड का भी बहुत से लोग इंतजार करते हैं. क्योंकि उन्हें कुछ स्पेशल डिस्काउंट ऑफर्स की उम्मीद होती है. इन सभी मौकों को देखते हुए ये तो साफ है कि 2026 कंपनी के लिए अब तक की बेस्ट सेल लेकर आया है. इस साल महिंद्रा की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री होगी. 2026 में कारें लगातार महंगी हुई हैं. कंपनी ने कई बार अपनी गाड़ियों की कीमतों बढ़ाया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement