scorecardresearch
 

'100 लोगों के साथ कल PM आवास जाऊंगा', E20 पर केजरीवाल का मार्च का ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि, एक महीने पहले मैंने पीएम को E20 मुद्दे पर चिट्ठी लिखी थी, जिसका जवाब नहीं आया. अब कल मैं 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलने जाउंगा.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑनलाइन पिटीशन पर करीब 2.33 लाख लोगों ने साइन किया है. Photo: Screengrab
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑनलाइन पिटीशन पर करीब 2.33 लाख लोगों ने साइन किया है. Photo: Screengrab

देश भर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है. दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल E20 पेट्रोल को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं. बीते दिनों केजरीवाल ने दिल्ली के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में ‘E20 के खिलाफ 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20’ कार्यक्रम आयोजित किया था. अब वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक पैदल मार्च करने की तैयारी में हैं.

अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार को E20 मुद्दे पर जमकर घेरा. केजरीवाल ने कहा कि, "इथेनॉल को लेकर देश की जनता परेशान है. लोगों के गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और वाहन लगातार खराब हो रहे हैं. लेकिन फिर भी सरकार बिना कोई जवाब दिए लोगों पर जबरदस्तरी इथेनॉल थोप रही है. इससे ये लगता है कि इसमें पीछे सरकार का हिडेन एजेंडा है." 

Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मैंने 1 महीने पहले PM को पत्र लिखा था. Photo: ITG

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "ट्रंप के दबाव में केंद्र सरकार इथेनॉल के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है. ट्रंप जबरदस्ती अपने देश का इथेनॉल भारत में एक्सपोर्ट करना चाहते हैं." केजरीवाल ने एक अनुमान लगाते हुए कहा कि, "अगले पांच साल में भारत 20 मिलियन डॉलर का इथेनॉल अमेरिका से खरीदेगा. जो पूरे देश पर थोपा जाएगा."

Advertisement

अपने टाउन हॉल कार्यक्रम के बारे में केजरीवाल ने कहा कि, "इस प्रोग्राम को 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा था. जो इसकी सफलता बताता है और इससे ये भी साफ हो रहा है कि, कितनी भारी मात्रा में लोग E20 से परेशान हैं. यदि कोई कंटेंट क्रिएटर या सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर E20 का विरोध करता है तो उसे डराया और धमकाया जाता है." 

पत्र लेकर PM आवास तक मार्च

केजरीवाल ने कहा कि,"हमने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री के नाम से एक ऑनलाइन पिटीशन साइन करवाई थी. तो लगभग 2,33,238 लोगों ने इस पिटीशन पर साइन किया था. कल मैं दोपहर 12 बजे इथेनॉल विक्टिम और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित तकरीबन 100 लोगों के साथ ये पिटीशन प्रधानमंत्री जी को सौंपने के लिए उनके आवास पर जाउंगा. मैं व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलकर ये पिटीशन सौंपूंगा और साथ ही उनसे इथेनॉल और E20 पेट्रोल पर चर्चा करूंगा." केजरीवाल ने कहा कि, तकरीबन 1 महीने पहले मैंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी थी. लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement