scorecardresearch
 

इलेक्ट्रिक कार खरीदना हुआ महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाई गाड़ियों की कीमतें

इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. चीनी कार निर्माता कंपनी बीवाईडी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफे का ऐलान कर दिया है. नई कीमतें 1 जुलाई से लागू होंगी. हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को पुरानी कीमतों पर कार खरीदने का एक मौका दे रखा है. आइए जानते हैं कार कितनी महंगी हुई हैं.

Advertisement
X
BYD की कारें 1 जुलाई से 2 फीसदी तक महंगी होंगी. (Photo: BYD)
BYD की कारें 1 जुलाई से 2 फीसदी तक महंगी होंगी. (Photo: BYD)

भारतीय बाजार में एक और कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी (BYD) की, जो दुनिया भर में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए पॉपुलर है. कंपनी ने ऐलान किया है कि 1 जुलाई 2026 से बीवाईडी की गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया जाएगा. इसकी वजह रुपये की गिरती कीमत है. 

कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमत 1 फीसदी से 2 फीसदी तक बढ़ाएगी. ये इजाफा कार के मॉडल और कॉन्फिग्रेशन के हिसाब से होगा. अगर किसी ने मई में ब्रांड की कार बुक की है, तो उन्हें पुराने रेट पर 31 जुलाई तक कार खरीदने का मौका मिलेगा. 

वहीं जो लोग मौजूदा बुकिंग होने पर भी अपनी कार को 1 अगस्त या उसके बाद खरीदते हैं, उन्हें नई कीमत के आधार पर भुगतान करना होगा. नई कीमतें 1 जुलाई से प्रभावी होंगी. फिलहाल भारत में कंपनी चार मॉडल्स ऑफर करती है, जिसमें एटो 3, ईमैक्स 7, सील और सीलायन 7 (Sealion) शामिल है. 

कितने में आती है BYD कार?

एटो 3 की बात करें, तो ये तीन ट्रिम डायनैमिक, प्रीमियम और सुपीरियर में आती है, जिनकी कीमत क्रमशः 24.99 लाख रुपये, 29.85 लाख रुपये और 33.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है. ये कार 410 किलोमीटर की रेंज डायनैमिक ट्रिम में और 480 किलोमीटर की रेंज दूसरे ट्रिम में ऑफर करती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 630KM रेंज, 9 मिनट में चार्ज! BYD ने पेश की धांसू इलेक्ट्रिक SUV

मई में कंपनी एटो 3 खरीदने पर दो साल तक के लिए फ्री मेंटेनेंस पैकेज ऑफर कर रही है. ईमैक्स 7 दो ट्रिम प्रीमियम और सुपीरियर में आती है. इस कार की कीमत 26.9 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस कार को आप 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. कार 530 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है.

बीवाईडी सील की कीमत 41 लाख रुपये से शुरू होती है. नई कीमतें लागू होने के बाद कार का अनुमानित प्राइस 41.41 लाख रुपये तक जा सकता है. वहीं बीवाईडी सीलायन 7 की कीमत 49.40 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसकी नई कीमतें 49.90 लाख से 50.39 लाख तक पहुंच सकती है. हालांकि, कंपनी ने बढ़ी हुई कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: 9 मिनट में चार्ज, 710Km रेंज, लॉन्च हुई BYD की धांसू SUV

BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (EPV) बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा,'कीमतों में ये इजाफा डॉलर में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण किया जा रहा है. हमें BYD ATTO 3 और BYD SEALION 7 जैसे प्रोडक्ट्स के लिए मजबूत बाजार मांग देखने को मिल रही है, जो भारतीय कंज्यूमर्स के बीच प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति बढ़ते विश्वास को दिखाती है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement