26 April 2026
By: Aaj Tak Auto
चीन की दिग्गज ऑटो कंपनी BYD ने अपनी पॉपुलर एसयूवी BYD Atto 3 का नया अवतार पेश किया है.
Photo: bydukmedia.com
बीजिंग ऑटो शो 2026 में सामने आई यह नई जनरेशन कार डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से काफी आगे नजर आ रही है.
Photo: bydukmedia.com
नई BYD Atto 3 अब पहले से बड़ी हो गई है. इसमें नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड डिजाइन और 19 इंच तक के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं.
Photo: bydukmedia.com
इसके साथ ही सेमी-फ्लश डोर हैंडल, पीछे की तरफ फ्लोटिंग रूफ डिजाइन और नए LED टेल लाइट्स इसे ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं.
Photo: bydukmedia.com
इस SUV की लंबाई 4,665 मिमी, चौड़ाई 1,895 मिमी और ऊंचाई 1,675 मिमी है. यानी यह भारत में बिक रही मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची है.
Photo: bydukmedia.com
व्हीलबेस भी बढ़कर 2,770 मिमी हो गया है. कंपनी के अनुसार इसमें 750 लीटर का बूट स्पेस और 180 लीटर का फ्रंक स्पेस मिलता है.
Photo: bydukmedia.com
केबिन में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और आगे वाली सीट में रिक्लाइन फीचर दिया गया है.
Photo: bydukmedia.com
केबिन में एक खास हीटेड और कूल्ड स्टोरेज बॉक्स भी मौजूद है. इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, 256 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 16 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलता है.
Photo: bydukmedia.com
चीन में इस कार में LiDAR बेस्ड एडवांस ड्राइविंग सिस्टम भी दिया जाएगा, जो इसे और ज्यादा स्मार्ट बनाता है.
Photo: bydukmedia.com
नई BYD Atto 3 दो बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी, जिसमें 57.54kWh और 68.54kWh पैक शामिल हैं.
Photo: bydukmedia.com
यह 540 किमी और 630 किमी तक चल सकती है. इसमें रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 272hp और 327hp तक का पावर देता है.
Photo: bydukmedia.com
इसमें नई ‘Flash Charging’ टेक्नोलॉजी दी गई है. BYD का दावा है कि यह सिस्टम बैटरी को सिर्फ 9 मिनट में 10% से 97% तक चार्ज कर सकता है.
Photo: bydukmedia.com
भारत में BYD की लाइनअप में BYD Atto 3 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है. जिसकी शुरुआती कीमत 24.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Photo: bydukmedia.com
उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसका नया जनरेशन मॉडल भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है.
Photo: bydukmedia.com