9 मिनट में चार्ज, 710Km रेंज, लॉन्च हुई BYD की धांसू SUV

28 Mar 2026

By: Aajtak Auto

अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग

BYD ने अपनी नई SUV लॉन्च कर दी है, जो अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी की नई कार सिर्फ 9 मिनट में 97 परसेंट तक चार्ज हो जाती है. 

Photo: byd.com

धांसू SUV लॉन्च 

हम बात कर रहे हैं BYD Song Ultra EV की, जिसे कंपनी ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है. ये कार बीवाईडी की ब्लेड 2.0 बैटरी के साथ आती है. 

Photo: byd.com

कितनी है कीमत? 

कंपनी ने इसे 1,51,9000 युआन (लगभग 20.72 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. टॉप वेरिएंट की कीमत 1,79,900 युआन है. 

Photo: byd.com

बैटरी और रेंज 

ये कार दो बैटरी ऑप्शन- 68.4kWh और 82.7kWh के साथ आती है. लोअर वेरिएंट में 620Km और हायर में 710Km की क्लेम्ड रेंज मिलती है. 

Photo: byd.com

कितनी है टॉप स्पीड?

इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटे की है. SUV की सुपर फास्ट चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी खूबी है. 

Photo: byd.com

मिनटों में होती है चार्ज 

इसे सिर्फ 5 मिनट में 10 परसेंट से 70 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है. वहीं 97 परसेंट तक चार्ज होने में इसे 9 मिनट लगते हैं. 

Photo: byd.com

साइज क्या है? 

SUV की लंबाई 4850 एमएम, चौड़ाई 1910 एमएम और ऊंचाई 1670 एमएम है. इसका व्हीलबेस 2840 एमएम है. 

Photo: byd.com

इंटीरियर फीचर्स 

कार में 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्ल्सटर, 15.6 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 26 इंच का हेड्स अप डिस्प्ले मिलेगा.

Photo: byd.com

सेफ्टी फीचर्स 

SUV में 7 एयरबैग और कई सारे ADAS फीचर्स मिलते हैं. कार में 27 सेंसर और LiDAR समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: byd.com

Read Next