scorecardresearch
 

CRETA से SIERRA तक, इन SUVs के दीवाने हुए लोग, 30 दिनों में 69 हजार से ज्यादा ने खरीदी

मिडसाइज एसयूवी भारतीय ऑटोमोबाइस सेक्टर का सबसे ज्यादा कंपटीशन वाला सेगमेंट है. इस सेगमेंट में तमाम कंपनियां लगातार नए-नए मॉडल्स को लॉन्च कर रही है. सितंबर महीने में इस सेगमेंट में 69 हजार से ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं. इसमें सबसे ज्यादा एसयूवी बेचने का ताज हुंडई क्रेटा के सिर पर सजा है. आइए जानते हैं इस सेगमेंट में बिकने वाली कारों की डिटेल्स.

Advertisement
X
Hyundai Creta सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी है. (Photo: hyundai.com)
Hyundai Creta सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी है. (Photo: hyundai.com)

भारतीय बाजार में एसयूवीज को लेकर दीवानगी अलग लेवल पर है. सेगमेंट कोई भी हो लोगों की पहली पसंद एसयूवी बॉडी स्टाइल वाली गाड़ियां हैं. इसी वजह से लोग छोटे सेगमेंट्स में भी बड़ी दिखने वाली कारों को पसंद कर रहे हैं. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की बात करें, तो सितंबर महीने में कंपनियों ने कुल 69,813 गाड़ियां बेची हैं. 

मंथ-ऑन-मंथ इस सेगमेंट की ग्रोथ 4.4 परसेंट की हुई है. हुंडई की क्रेटा इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस की मदद से इस सेगमेंट की नब्ज को पकड़ लिया है. मारुति की ये कार दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. आइए जानते हैं इस सेगमेंट में बिकने वाली कारों की डिटेल्स. 

कौन-सी कारें खरीद रहे हैं लोग? 

ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) की 17,657 यूनिट्स सितंबर महीने में बिकी हैं. अगस्त महीने में कंपनी ने 16,288 क्रेटा बेची थीं. यानी कार की सेल्स में मंथली ग्रोथ 8.4 परसेंट की है. वहीं मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) की 13,111 यूनिट्स बिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: 5.74 लाख की SUV की बंपर बिक्री... 30 दिनों में 20 हजार से ज्यादा ने खरीदी

Advertisement

पिछले महीने मारुति ने विक्टोरिस की 12,978 यूनिट्स को बेचा था. मंथ-ऑन-मंथ कार की सेल्स में 1 परसेंट का इजाफा हुआ है. किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी है, जिसकी सितंबर में 12,593 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले महीने इसकी 11,716 यूनिट्स बिकी थीं. 

इन कारों की भी हैं बंपर डिमांड

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) की सितंबर में 8,513 यूनिट्स को बेचा है. वहीं अगस्त में इसकी 7,808 यूनिट्स बिकी हैं. टाटा सिएरा (Tata Sierra) की 7,205 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं. ये टॉप-5 मिडसाइज एसयूवीज का हाल है.

यह भी पढ़ें: TATA के आगे सब पस्त... ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट  

इसके अलावा टोयोटा हाइराइडर की सितंबर में 7,115 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं स्कोडा कुशाक की 1152 यूनिट्स, फॉक्सवैगन टाइगुन की 994 यूनिट्स, होंडा एलिवेट की 599 यूनिट्स, रेनो डस्टर की 465 यूनिट्स और निसान टेकटॉन की 409 यूनिट्स बिकी हैं. इन सभी 10 कारों की कंबाइन्ड सेल्स 69,813 यूनिट्स पर पहुंच गई है. ध्यान रखें कि क्रेटा और सिएरा की सेल्स में इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement