scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

5.74 लाख की SUV की बंपर बिक्री... 30 दिनों में 20 हजार से ज्यादा ने खरीदी

Tata Punch September 2026 sales
  • 1/7

सितंबर का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए शानदार रहा है. पिछले महीने ही लॉन्च हुई मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है. इस कार की 25 हजार से ज्यादा यूनिट्स कंपनी ने सितंबर में बेची है. वहीं एसयूवी के सेगमेंट में टाटा का बोलबाला है. (Photo: tata.cars)

Tata Punch September 2026 sales
  • 2/7

टाटा की नेक्सॉन सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी है. जबकि टाटा पंच दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ने इस छोटी एसयूवी की 20,333 यूनिट्स को 30 दिनों में बेचा है. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल्स में 28 परसेंट की ग्रोथ हुई है. (Photo: tata.cars)

Tata Punch September 2026 sales
  • 3/7

पिछले साल सितंबर में कंपनी ने इस एसयूवी की 15,891 यूनिट्स को बेचा था. टाटा पंच 5.74 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इस साल की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने इस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है. (Photo: tata.cars)

Advertisement
Tata Punch September 2026 sales
  • 4/7

टाटा की इस छोटी एसयूवी को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में खरीदा जा सकता है. पेट्रोल मैन्युअल का क्लेम्ड माइलेज 20.09 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं सीएनजी वाली टाटा पंच का क्लेम्ड माइलेज 26.99 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है. (Photo: tata.cars)

Tata Punch September 2026 sales
  • 5/7

पंच में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलता है, जो 87.8 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. इस कार को मैन्युअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है. टाटा पंच सीएनजी में भी एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प देती है. (Photo: tata.cars)

Tata Punch September 2026 sales
  • 6/7

टाटा पंच के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग की सेफ्टी स्टैंडर्ड मिलती है. कार के बेस वेरिएंट में एलआईडी हेडलैम्प्स, डिजिटल क्लस्टर, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, फोल्डेबल की, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. टाटा की ये कार लगभग हर महीने टॉप 3 में शामिल होती है. (Photo: BNCAP)

Tata Punch September 2026 sales
  • 7/7

इस कार में 193 एमएम का ग्राउंड क्लियरलेंस मिलता है. इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. सीएनजी के लिए कंपनी डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है. इससे कार में सीएनजी सिलेंडर होने के बाद भी ठीक-ठाक स्पेस मिल जाता है. (Photo: tata.cars)

Advertisement
Advertisement