अली लरिजानी पर हमला, बाजिस फोर्स के चीफ सुलेमानी की मौत... इजरायल का बड़ा दावा

इजरायल ने दावा किया है कि ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लरिजानी और बासिज अर्धसैनिक बल के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को निशाना बनाया गया है.

Advertisement
इजरायल ने अली लारीजानी और गुलाम रजा सुलेमानी पर हमले का दावा किया है. (Photo: Reuters & AFP) इजरायल ने अली लारीजानी और गुलाम रजा सुलेमानी पर हमले का दावा किया है. (Photo: Reuters & AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

इजरायली वायुसेना ने बीती रात ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. आईडीएफ ने दावा किया है कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लरिजानी और बासिज बल के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को निशाना बनाया गया है.

(Photo: Reuters)

इजरायल ने दावा किया है कि इस हमले में गुलाम रजा सुलेमानी की मौत हो गई है. अभी यह साफ नहीं है कि लारीजानी इस हमले में मारे गए हैं या घायल हुए हैं. 

Advertisement

आईडीएफ ने दावा किया है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सटीक जानकारी के आधार पर, वायु सेना ने कल तेहरान के बीचों-बीच एक टार्गेटेड हमला किया, जिसमें पिछले छह सालों से बासिज यूनिट के कमांडर रहे गुलाम रज़ा सुलेमानी को मार गिराया गया है. 

गुलाम रजा सुलेमानी की मौत का दावा (Photo: AFP)

इजरायल ने दावा किया है कि बासिज बल ईरान के आतंकवादी शासन के सशस्त्र बलों का एक हिस्सा है. ईरान में चल रहे आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के बीच और विशेष रूप से हाल के दिनों में जब ये प्रदर्शन और तेज़ हुए हैं, सुलेमानी की कमान के तहत बासिज बलों ने दमन के कई बड़े अभियान चलाए. इन अभियानों में भारी हिंसा, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और आम नागरिकों के विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल का प्रयोग शामिल था.

और किन नेताओं पर हुआ हमला?

Advertisement

तेहरान के एक सेफ हाउस में छिपे फिलीस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेता अकरम अल-अजौरी और अन्य टॉप अधिकारियों पर भी स्ट्राइक का दावा किया गया है. 

आईडीएफ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने इन हमलों की पुष्टि की है. इजरायल की तरफ से दावा किया गया है कि यह सैन्य अभियान ईरान द्वारा समर्थित बाहरी तत्वों और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए अंजाम दिया गया है.

आईडीएफ प्रमुख ने की पुष्टि

आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने आज सुबह स्थिति का आकलन करने के बाद इन हमलों की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रात भर की कार्रवाई में महत्वपूर्ण डेवलप्मेंट्स हुए हैं, जिनका असर भविष्य के मिशनों पर पड़ेगा. ज़मीर का इशारा सीधे तौर पर लारीजानी और अन्य सीनियर अधिकारियों को निशाना बनाने की तरफ था.

यह भी पढ़ें: ईरान में अब तक 555 मौतें... अली लारीजानी बोले- 'ट्रंप ने पूरे इलाके को संकट में डाल दिया'

बासिज कमांडर की स्थिति पर सस्पेंस

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बासिज कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. बासिज ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के तहत एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है, जो आंतरिक सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाता है. इजरायल का दावा है कि उसने ईरान के अंदर घुसकर इन टॉप सैन्य और राजनीतिक चेहरों को निशाना बनाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement