ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने इशाक डार से की बात, पाकिस्तान को कहा- शुक्रिया

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत की और पाकिस्तान के शांति प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया. अराघची ने अमेरिका और इजरायल को क्षेत्रीय अस्थिरता का जिम्मेदार ठहराया.

Advertisement
अराघची ने डार से फोन पर बात की. (Photo: Reuters) अराघची ने डार से फोन पर बात की. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. युद्ध शुरू होने के 37 दिन बाद भी सीजफायर के संकेत नहीं मिल रहे हैं. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की है. इस बातचीत में अराघची ने मदद के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया.

Advertisement

पाकिस्तान लगातार इस कोशिश में है कि ईरान के खिलाफ सैन्य आक्रामकता को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल हो. ऐसे में ईरानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के शांति बहाली के लिए किए जा रहे राजनयिक प्रयासों के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने इशाक डार से कहा कि तेहरान पाकिस्तान की मदद की सराहना करता है. 

अराघची और डार के बीच ये फोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने ईरान को 48 घंटे का सख्त अल्टीमेटम दिया है.

बातचीत के दौरान अराघची ने क्षेत्र में अस्थिरता के लिए सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि ये दोनों देश इस 'थोपे गए युद्ध' की वजह है. अराघची ने चेतावनी दी कि मिडिल-ईस्ट में जो अस्थिरता पैदा हो रही है और इसके जो वैश्विक परिणाम होंगे, उसके लिए पूरी तरह से अमेरिका और इजरायल ही जिम्मेदार होंगे.

Advertisement

ईरानी विदेश मंत्री ने अपने देश के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर मुमकिन साधन अपनाएगा. उन्होंने पाकिस्तान को भरोसा दिलाया कि ईरान अपनी रक्षा के लिए तैयार है और वो किसी भी बाहरी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा.

यह भी पढ़ें: 'ईरान वार्ता से पीछे नहीं हटा', अराघची ने US मीडिया पर लगाया झूठ परोसने का आरोप

पाकिस्तान का शांति का संदेश

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले रोकने के लिए पाकिस्तान की राजनयिक प्रयासों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि इसके लिए लगातार बातचीत की जरूरत है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement