'कभी भारत आकर देखो...', ट्रंप के 'नर्क' वाले बयान पर ईरान का तंज, डेमोक्रेटिक पार्टी भी भड़की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को 'नर्क' कहे जाने वाले विवादित बयान पर ईरान भड़क गया हैय ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है. वहीं, अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप पर नस्लवादी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है.

Advertisement
ट्रंप ने भारत को 'नर्क' बताया था. (File Photo: Reuters) ट्रंप ने भारत को 'नर्क' बताया था. (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नर्क' कहे जाने वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है. मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने ट्रंप पर तंज कसा है. ईरान ने ट्रंप को भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है. वहीं, अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी इस बयान को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा है.

ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 16 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में महाराष्ट्र के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए हैं. एक तरफ मुंबई की चमकती गगनचुंबी इमारतें, हाईवे और शहरी चकाचौंध है. दूसरी तरफ, पहाड़ों में धुंध के बीच बहते झरने, झीलें और हरियाली से भरे रास्ते दिखाए गए हैं.

Advertisement

इस पोस्ट के जरिए ट्रंप को 'कल्चरल डिटॉक्स' यानी अपनी सोच बदलने की सलाह दी गई है. कॉन्सुलेट ने वीडियो के साथ लिखा, 'कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना.'

डेमोक्रेटिक पार्टी भी ट्रंप पर भड़की

ट्रंप के 'नर्क' वाले बयान पर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी निशाना साधा है. पार्टी प्रतिनिधियों ने ट्रंप पर 'नस्लवादी कचरा' फैलाने का आरोप लगाया है. एक प्रतिनिधि ने एक्स पर लिखा, 'अमेरिकी संघर्ष कर रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर नस्लवादी बातें फैलाने में व्यस्त हैं. वो राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी टीवी शो की तरह चला रहे हैं. ये एक नाजुक समय है और हमारे देश को बेहतर लीडरशिप की जरूरत है.'

ट्रंप ने क्या कहा था?
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक लेटर री-पोस्ट किया था. इसमें अप्रवासियों के बारे में बात करते हुए लिखा था, यहां (अमेरिका में) पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है. फिर वो चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भारत-चीन नरक जैसी जगह', ट्रंप की पोस्ट पर मचा बवाल! MEA ने कहा- भद्दी टिप्पणी

बता दें कि मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग थमती नजर नहीं आ रही है. इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है, जो किसी बड़े हमले की ओर इशारा कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement