scorecardresearch
 

Ramayana Box Office Collection: छोटी दिवाली पर रामायण का बड़ा धमाका! तीसरे दिन आया जबरदस्त उछाल, जानें कितनी हुई कमाई

रामायण फिल्म ने दो दिन तक स्ट्रगल करने के बाद तीसरे दिन बड़ा जंप लिया है. शनिवार को छोटी दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर-यश की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया है.

Advertisement
X
रामायण पर लोग भरोसा दिखा रहे हैं (Photo: ITGD)
रामायण पर लोग भरोसा दिखा रहे हैं (Photo: ITGD)

नितेश तिवारी की रामायण 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसमें रणबीर कपूर-यश-साई पल्लवी जैसे बड़े सितारे हैं. फिल्म को ज्यादातर लोगों से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. लेकिन दिवाली वाले हफ्ते में रिलीज के कारण इसकी बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ढीली रही. फिर कल धनतेरस का दिन कमजोर बीता, मगर छोटी दिवाली रामायण के लिए बड़ी साबित हुई. 

तीसरे दिन रामायण ने किया कमाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, फिल्म रामायण ने तीसरे दिन बड़ा जंप लिया है. शनिवार को इसने नेट 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, और इसके साथ-साथ फिल्म की कुल नेट कमाई 182.70 करोड़ रुपये हुई. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपये हुआ है. वर्ल्डवाइड भी इसने तीसरे दिन 60 करोड़ का कलेक्शन किया, और कुल कमाई 375.50 करोड़ रुपये तक पहुंची. 

शनिवार को फिल्म ने 45% के आसपास उछाल देखा. इसमें सबसे ज्यादा योगदान हिंदी भाषा का रहा, जिसके देशभर में 19 हजार से ज्यादा शोज लगे थे. वहां से नेट कमाई 53 करोड़ रही. हालांकि बाकी भाषाओं ने भी कमाई में बढ़िया योगदान दिया. कन्नड़ में 6.30 करोड़, तेलुगू से 6 करोड़, तमिल में 2.50 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन रहा. हिंदी के मुकाबले, रीजनल भाषाओं में रामायण की ऑक्यूपेंसी तगड़ी नजर आई. 

Advertisement

रीजनल भाषाओं में हाउसफुल हैं रामायण के शो

बुक माई शो पर भी हिंदी से ज्यादा कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं के शोज हाउसफुल नजर आए. लेकिन वहां सबसे बड़ी दिक्कत शोज की रही. हिंदी के अलावा तेलुगू में एक हजार से ज्यादा रामायण के शोज लगे हैं. बाकी कन्नड़, तमिल, मलयालम में लिमिटेड शोज दिखे हैं. अगर वहां भी शोज की संख्या बढ़ती है, तो कमाई में और इजाफा आना तय है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर कमाई पर दिख रहा है. आज दिवाली है, और देशभर में इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है. ऐसे में लोग काफी बिजी रहने वाले हैं.

फिल्म रामायण का पहला पार्ट 2000 करोड़ रुपये के बजट पर बना है, जिससे उम्मीदें काफी ज्यादा थीं. उस बजट के मुकाबले इसकी कमजोर कमाई निराशाजनक रही. हालांकि कइयों का मानना रहा है कि दिवाली के कारण बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हाल देखने मिला है. दिवाली का अगला दिन यानी सोमवार को कमाई में अच्छा जंप देखने मिल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement