scorecardresearch
 

जहरीली धुंध के साये में दिल्ली... पंजाबी बाग में AQI 450, 11 से ज्यादा इलाकों में 400 पार

दिल्ली मे प्रदूषण की समस्या कम होती नजर नहीं आ रही है. रविवार सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही, कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. पंजाबी बाग, आरके पुरम और द्वारका जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहा.

Advertisement
X
दिल्ली में AQI लेवल बद्तर होता जा रहा है. (Photo- Reuters)
दिल्ली में AQI लेवल बद्तर होता जा रहा है. (Photo- Reuters)

राजधानी दिल्ली में हवा की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. रविवार सुबह भी कई इलाकों में धुंध की परत छाई रही और AQI खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आज सुबह 6 बजे जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है.

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में हवा सबसे ज्यादा जहरीली दर्ज की गई, जहां AQI 450 के स्तर तक पहुंच गया. इसके ठीक पीछे आरके पुरम में 449 और IIT दिल्ली में 446 दर्ज किया गया. पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में भी स्थिति बेहद खराब रही और वहां AQI 444 दर्ज हुआ.

इसके अलावा, मथुरा रोड में 425, सिरीफोर्ट में 423 और नॉर्थ कैंपस (DU) में भी AQI 423 रहा. पूसा में 415, चांदनी चौक में 417, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 411 और NSUT जाफरपुर में AQI 409 दर्ज किया गया. ये सभी इलाके 400 से ऊपर AQI के साथ 'गंभीर' श्रेणी में बने हुए हैं.

'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज हुए ये इलाके

हालांकि कुछ इलाकों में AQI 400 से नीचे दर्ज किया गया, लेकिन वहां भी सांस लेना आसान नहीं है. आंकड़ों के मुताबिक, नरेला में 399, ITO पर 396 और मंदिर मार्ग में 393 दर्ज किया गया. उत्तम नगर में 373, बुराड़ी में 370, तालकटोरा गार्डन में 369 और आया नगर में भी AQI 369 रहा.

Advertisement

इसी तरह वसुंधरा एन्क्लेव में 356, टिकरी कलां और बदरपुर दोनों जगहों पर 349, कराला में 337 और लोधी रोड (IITM) में 333 दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा! कई इलाकों में AQI 400 के पार, GRAP-3 भी बेअसर

दीपावली से ठीक पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का ये स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है. प्रशासन के ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू किए जाने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार नजर नहीं आ रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement