वैभव IN, संजू या अभ‍िषेक आउट... क्या रांची में प्लेइंग-11 में होगा बदलाव या लखनऊ वाला फॉर्मूला रहेगा कायम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा. लखनऊ में 8 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग-11 को लेकर है. क्या वैभव सूर्यवंशी को रांची में मौका मिलेगा या टीम इंडिया लखनऊ वाला फॉर्मूला ही बरकरार रखेगी?

Advertisement
वैभव की एंट्री या फिर संजू-अभिषेक पर भरोसा? (Photo: ITG) वैभव की एंट्री या फिर संजू-अभिषेक पर भरोसा? (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

भारत ने वेस्टइंडीज को लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया की नजरें अब आज रांची में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले पर है. मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल टीम की प्लेइंग-11 को लेकर है. 

क्या कप्तान और टीम मैनेजमेंट पिछले मुकाबले के कॉम्बिनेशन पर भरोसा जताएगा या फिर टीम में बदलाव देखने को मिलेगा? सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है.

Advertisement

वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग लगातार तेज हो रही है. ऐसे में सवाल है कि अगर वैभव को मौका मिलता है तो किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा, संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा?

वैभव को मौका मिला तो किसकी जगह?

वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. कम उम्र में ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. टीम मैनेजमेंट के सामने अब उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करने का विकल्प मौजूद है. वैभव अभी भी भारत में अपने इंटरनेशनल डेब्यू के इंतजार में हैं. 

यह भी पढ़ें: 18 साल की उम्र में करोड़ों की बोली, बड़े-बड़े सितारे रह गए पीछे… कौन है ये क्रिकेट का नया सितारा?

अगर वैभव को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है, तो टीम के मौजूदा बैटिंग लाइन-अप में बदलाव करना होगा. ऐसे में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, दोनों खिलाड़ियों की भूमिका और टीम के संतुलन को देखते हुए अंतिम फैसला फिर से आसान नहीं होगा.

Advertisement

संजू की जगह मिल सकती है जगह

संजू सैमसन का हालिया टी20 प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भी संजू  9 गेंदों में 1 चौके की मदद से 11 रन ही बना पाए थे. पिछले चार टी20 पारियों में संजू के बल्ले से कुल मिलाकर महज 29 रन ही निकले हैं. ऐसे में संजू की जगह वैभव को रांची टी20 में मौका दिया जा सकता है.  

लखनऊ वाला फॉर्मूला रहेगा कायम?

दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट पिछले मुकाबले में उतरी प्लेइंग-11 को बरकरार रखने का फैसला भी कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो वैभव को एक बार फिर बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. टी20 क्रिकेट में टीम कॉम्बिनेशन काफी अहम होता है. इसलिए रांची में बदलाव होगा या नहीं, इसका फैसला टॉस के वक्त ही साफ होगा.

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन पर छलका युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर का दर्द, बोले- सिनेमा ने अपना नायाब सितारा खो दिया

गेंदबाजी में दिखा था दम

मध्यक्रम में शिवम दुबे और नमन धीर टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प भी देंगे. वहीं अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका में दोबारा नजर आ सकते हैं.

गेंदबाजी में कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर होंगे, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह ही संभाल सकते हैं. दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर मयंक यादव को टीम मैनेजमेंट दोबारा मौका मिलने की संभावना है. 

Advertisement

पहले टी20 में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करते हुए नमन धीर ने अच्छी गेंदबाजी की थी. नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे. वहीं, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके थे. 

कोच गंभीर वैभव पर दे चुके हैं बयान

गौतम गंभीर ने वैभव के बारे में कहा, 'वैभव बहुत प्रतिभाशाली हैं और अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन कभी-कभी आपको अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है क्योंकि हम ड्रेसिंग रूम में वह सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं'. 

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर को विराट कोहली का आखिरी सलाम, बोले- आपका काम पीढ़ियों तक बोलेगा

वैभव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच

अगर वैभव को रांची में मौका मिलता है तो मुकाबले का रोमांच और बढ़ जाएगा. युवा बल्लेबाज के लिए यह खुद को इंटरनेशनल लेवल पर साबित करने का एक और बड़ा मौका होगा.

वहीं, अगर टीम इंडिया लखनऊ वाला फॉर्मूला बरकरार रखती है, तो इसका मतलब होगा कि टीम मैनेजमेंट मौजूदा बैटिंग लाइन-अप पर ही भरोसा कायम रखना चाहता है.

अब निगाहें कप्तान और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर हैं. रांची में वैभव की एंट्री होगी या संजू-अभिषेक में से किसी को बाहर बैठना पड़ेगा? इसका जवाब टॉस के वक्त ही मिलेगा.

Advertisement

भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »