भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम से व्यापक पदयात्रा अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत पार्टी के दिग्गज नेता सड़कों पर उतरकर विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर फैलाए जा रहे नैरेटिव का जवाब दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभालते हुए पदयात्रा की कमान अपने हाथों में ली. वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के करनाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक किलोमीटर लंबी पदयात्रा में हिस्सा लिया.