scorecardresearch
 

सिर बैग पर, पीठ गमछे के सहारे... ट्रेन में लटककर यात्रा कर रहा शख्स! VIDEO

फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जनरल कोच में हवा में गमछे के सहारे लटककर यात्रा कर रहा है.

Advertisement
X
फेस्टिव सीजन के वक्त काफी भीड़ नजर आ रही है. (Photo: x/ChapraZila)
फेस्टिव सीजन के वक्त काफी भीड़ नजर आ रही है. (Photo: x/ChapraZila)

फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में काफी भीड़ नजर आ रही है. एसी क्लास के कोच में भी बैठने को जगह नहीं मिल पा रही है. स्लीपर, जनरल, सेकेंड सीटिंग जैसे कोच के हालात तो बहुत बुरे हैं. जिसे जहां जगह मिल रही है, वो एडजस्ट होकर यात्रा कर रहा है. जहां सामान रखते हैं, वहां से लेकर बाथरूम के पास की जगह जब फुल है. लेकिन, इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो, उसे फर्श पर पांव रखने की भी जगह नहीं मिली तो हवा में लटककर यात्रा कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि उस शख्स ने एक तौलिए के जरिए अपना बैलेंस बनाए हुए है और हवा में लटका हुआ है. 

अब फेस्टिव सीजन की ट्रेनों में हालत दिखाने वाला ये वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक  रेलवे कोच में काफी लोग बैठे हुए हैं.  कोच में सीट पर भी लोग बैठे हुए हैं और कुछ लोग नीचे बैठे हुए हैं. इस स्थिति में एक शख्स सीट के ऊपर वाले हिस्से पर टिका हुआ है और गमछा बांधकर उसमें लटका हुआ है. इसके अलावा खुद को गिराने से बचाने के लिए हाथ से लगेज स्टैंड को पकड़कर बैठा है. साथ ही उसने अपने सिर को एक थैले के सहारे टिकाया हुआ है. ये वीडियो वाकई हैरान कर देना वाला है, क्योंकि ऐसे वीडियो कम ही देखने को मिलते हैं. 

जहां शख्स हवा में लटका दिख रहा है, वहीं काफी लोग फर्श पर बैठे हैं. दिख रहा है कि लोग एक दूसरे से चिपककर बैठे हुए हैं और महिला-बच्चे भी उनके बीच बैठे हैं. हालांकि, अभी ये नहीं पता है कि ये ट्रेन किस रूट की है और किस ट्रेन में लोग ऐसे यात्रा कर रहे हैं. अब इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें लोग इस स्थिति के लिए के लोगों को और सरकार को जिम्मेदार मान रहे हैं. 

Advertisement

बता दें कि फेस्टिव सीजन में टिकट बुकिंग को लेकर भी काफी दिक्कत हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग आईआरसीटीसी में तत्काल बुकिंग ना होने, सर्वर डाउन होने जैसी शिकायत कर रहे हैं. तत्काल टिकट भी कुछ ही मिनटों में बुक हो जा रही है.  ऐसे में अंदाया जा सकता है कि फेस्टिव सीजन में कितनी भीड़ रहने वाली है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement