scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में वायु प्रदूषण से बिगड़े हालात, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली में वायु प्रदूषण से बिगड़े हालात, कई इलाकों में AQI 400 के पार

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है. ग्रैप नियमों के लागू होने के बावजूद दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में पहुंच चुकी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के 18 से अधिक वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के आंकड़े को पार कर चुका है. जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे ज्यादा 459 दर्ज किया गया, जबकि रोहिणी, मुंडका, विवेक विहार और अलीपुर जैसे इलाकों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
Advertisement