'सचिन तेंदुलकर जैसे दिखते हैं...' श्रीलंका के सोनल दिनुषा की तारीफ में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पढ़े कसीदे

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार रन बना रहे श्रीलंका के सोनल दिनुषा की तारीफ BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की है. शुक्ला ने दिनुषा की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए उन्हें शानदार टेस्ट बल्लेबाज बताया. 25 साल के दिनुषा ने भारत के ख‍िलाफ मौजूदा सीरीज में कुल 3 शतक जड़े.

Advertisement
सोनल द‍िनुषा ने भारत-श्रीलंका सीरीज में किया प्रभाव‍ित (Photo: PTI) सोनल द‍िनुषा ने भारत-श्रीलंका सीरीज में किया प्रभाव‍ित (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार रन बनाकर सुर्खियां बटोर रहे श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा की तारीफ अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी की है. दिनुषा के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित शुक्ला ने उनकी तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से कर दी.

राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिनुषा की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, श्रीलंका का यह सोनल कमाल का खिलाड़ी है. सचिन तेंदुलकर जैसा दिखता है. इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार टेस्ट खिलाड़ी बन सकता है.' 

Advertisement

25 साल के दिनुषा भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने सीरीज में पहले ही 3 शतक जड़े.  भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की बल्लेबाजी कई मौकों पर उतनी निरंतर नहीं रही, लेकिन दिनुषा ने लगातार धैर्य और समझदारी के साथ बल्लेबाजी की. उनका स्वभाव, शॉट चयन और लंबी पारी खेलने की क्षमता सबसे अलग नजर आई. यही वजह है कि वह इस सीरीज में श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैं यहां टाइम पास करने नहीं आया हूं', सरफराज खान ने बीच मैदान लिया श्रीलंकाई कप्तान से पंगा? VIDEO आया सामने

भारत के खिलाफ लगातार रन, दो शतक और तीन अर्धशतक के बाद दिनुषा ने साफ कर दिया है कि श्रीलंका को एक ऐसा बल्लेबाज मिल रहा है, जो टेस्ट क्रिकेट में लंबी रेस का खिलाड़ी साबित हो सकता है. राजीव शुक्ला की सचिन तेंदुलकर से तुलना भले ही बड़ी हो, लेकिन दिनुषा के मौजूदा आंकड़े जरूर उनके शानदार भविष्य की तरफ इशारा कर रहे हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »