शुभमन ग‍िल के T20 वर्ल्ड कप पोस्ट पर बवाल, फोटो से गायब दिखे संजू सैमसन, फैन्स बोले-एड‍िट कैसे किया?

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जश्न की एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. शुभमन ग‍िल द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम तस्वीर में संजू सैमसन नजर नहीं आए, जिसके बाद फैन्स ने दावा किया कि फोटो एडिट की गई है. जानें पूरा मामला...

Advertisement
भारतीय टीम ने 8 मार्च को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: Getty) भारतीय टीम ने 8 मार्च को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से परास्त किया. इस जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

इसी बीच एक फोटो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन ग‍िल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैन्स ने दावा किया कि तस्वीर को एडिट किया गया है और उसमें से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को हटा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कपिल, धोनी, रोहित या सूर्या? जब-जब भारत बना वर्ल्ड चैम्पियन, कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन

Advertisement

गिल ने वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कुछ खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत नोटिस किया कि उस फ्रेम में संजू सैमसन दिखाई नहीं दे रहे हैं. इसके बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवाल उठाने शुरू कर दिए.

एक यूजर ने लिखा- Which app did you use to remove Sanju Samson? Very neatly done. यानी किस ऐप से संजू सैमसन को हटाया गया है. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि फर्स्ट क्लास क्रिकेटर  ❌ फर्स्ट क्लास एड‍िटर.

शुभमन ग‍िल के इसी इंस्टाग्राम पोस्ट पर सवाल उठ रहे हैं (Photo: ScreenGrab)

कुछ फैन्स ने सीधे तौर पर गिल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संजू सैमसन भी इस टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट के दौरान उनका योगदान रहा है, इसलिए उन्हें तस्वीर से हटाना सही नहीं है. 
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Final Stats: बुमराह का व‍िध्वंस, सैमसन-अभिषेक का सुपर शो... टीम इंड‍िया ने T20 चैम्प‍ियन बनकर फोड़े ये 10 बड़े रिकॉर्ड

Advertisement

कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने संजू सैमसन का नाम लेकर इमोजी के साथ कमेंट किया और कहा कि वर्ल्ड कप जीत जैसे ऐतिहासिक पल में सभी खिलाड़ियों को बराबर सम्मान मिलना चाहिए.

हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि तस्वीर सच में एडिट की गई है या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है और फैन्स लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन गिल की यह पोस्ट अब खास तौर पर चर्चा में है.

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 पारियों में 321 रन बनाकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. वहीं वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को टी0 वर्ल्ड कप वाली टीम में जगह नहीं मिली थी. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement