RR VS RCB, IPL 2026 Live Score: RCB की पारी लड़खड़ाई, कोहली के बाद क्रुणाल-जितेश भी आउट

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru IPL Live Cricket Score: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं. आरसीबी और राजस्थान दोनों के लिए मौजूदा टूर्नामेंट शानदार रहा है. दोनों टीमें अब तक अजेय हैं.

Advertisement
आईपीएल में राजस्थान-बेंगलुरु के बीच मुकाबला (Photo: PTI) आईपीएल में राजस्थान-बेंगलुरु के बीच मुकाबला (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • गुवाहाटी,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-16 में आज (10 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में है. बारिश के चलते मुकाबला 1 घंटा और 10 मिनट की देरी शुरू हुआ. मुकाबले में टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी के 5 विकेट गिरे हैं.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मौजूदा आईपीएल सीजन में शुरुआत धमाकेदार रही है. राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) को परास्त किया था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत हासिल की थी. राजस्थान-बेंगलुरु मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

यह भी पढ़ें: राजस्थान-बेंगलुरु के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला, यहां देखें हर गेंद का अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही. पहली ही गेंद पर उसने फिल साल्ट (0 रन) का विकेट गंवा दिया, जो जोफ्रा आर्चर का शिकार बने.

जोश हेजलवुड का कमबैक
इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी प्लेइंग-11 में जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया. हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने तुषार देशपांडे के स्थान पर ब्रिजेश शर्मा को मौका दिया.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबले होते रहे हैं. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मुकाबले जीते. वहीं राजस्थान रॉयल्स को 14 मैचों में जीत हासिल हुई. जबकि 3 मुकाबले बेनतीजा रहे. दोनों टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन में दो मुकाबले खेले गए थे, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की थी.

बेंगलुरु Vs राजस्थान h2h
कुल IPL मैच: 34
बेंगलुरु ने जीते: 17
राजस्थान ने जीते: 14
बेनतीजा: 3

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जोश हेजलवुड.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement