दलीप ट्रॉफी 2026: स्टार खिलाड़ियों के बीच होगी जंग, सभी टीमों की पूरी लिस्ट जारी

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह जोन की टीमों का ऐलान हो गया है. तिलक वर्मा, ईशान किशन, रजत पाटीदार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. 23 अगस्त से बेंगलुरु में होगी शुरुआत.

Advertisement
दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी 6 जोनल टीमों का ऐलान  हो गया. (Photo: BCCI) दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी 6 जोनल टीमों का ऐलान हो गया. (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए छह जोन की टीमों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम एक साथ खेलते नजर आएंगे. 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य तिलक वर्मा, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी अपनी-अपनी जोनल टीमों की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. 

Advertisement

वहीं, IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दूसरी बार चैम्पियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को सेंट्रल जोन की कमान सौंपी गई है. उनके साथ उपकप्तान के रूप में रिंकू सिंह होंगे.

यह भी पढ़ें: 'मुझे सिर्फ IPL खिलाड़ी समझा गया'... शशांक सिंह का छलका दर्द, छोड़ा छत्तीसगढ़

23 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज करेगा. चयनकर्ताओं की नजर इस प्रतियोगिता पर रहेगी क्योंकि इसी प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों को आगामी इंटरनेशनल दौरों और भारत-ए टीम में जगह मिल सकती है.

इस बार दलीप ट्रॉफी क्यों है खास?

-भारत के कई मौजूदा इंटरनेशनल खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे.
-IPL 2026 विजेता कप्तान रजत पाटीदार पहली बार सेंट्रल जोन की कप्तानी करेंगे.
-15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान के रूप में नई जिम्मेदारी निभाएंगे.
-यह टूर्नामेंट भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत करेगा और आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए खिलाड़ियों की परीक्षा भी माना जा रहा है.
-दलीप ट्रॉफी हमेशा से भारतीय क्रिकेट को नए सितारे देने वाला टूर्नामेंट रहा है. इस बार भी कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक देने की कोशिश करेंगे, जबकि स्थापित खिलाड़ी अपनी जगह और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद रहाणे ने शेयर किया भावुक पोस्ट

दिलीप ट्रॉफी 2026 का कार्यक्रम 

मुकाबला तारीख स्थान  
क्वार्टर फाइनल: ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन 23-26 अगस्त सीओई-2, बेंगलुरु
क्वार्टर फाइनल: नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन 23-26 अगस्त     सीओई-1, बेंगलुरु
सेमीफाइनल: सेन्ट्रल जोन vs विजेता 30 अगस्त - 2 सितंबर सीओई-1, बेंगलुरु
सेमीफाइनल: साउथ जोन vs विजेता 30 अगस्त - 2 सितंबर सीओई-2, बेंगलुरु
फाइनल 6-10 सितंबर सीओई-1, बेंगलुरु

दिलीप ट्रॉफी 2026 की सभी जोनकी टीमें

साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, शैक रशीद, के हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन (विकेटकीपर), करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, विधवथ कावेरेप्पा, अमान खान, एमडी निधीश.

यह भी पढ़ें: 8 विकेट लेने के बाद भी ड्रॉप! पाकिस्तानी टीम के फैसले ने चौंकाया, कप्तान बाबर आजम भी सवालों के घेरे में

नॉर्थ जोन: कन्हैया वाधावन (कप्तान एवं विकेटकीपर), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह, निखिल कश्यप.

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास.

Advertisement

वेस्ट जोन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुष कोटियन, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, अतित शेठ, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, मुकेश चौधरी.

यह भी पढ़ें: मजदूर की बेटी बनी देश की शान, वर्ल्ड कुश्ती में जीता सिल्वर, अब गोल्ड पर नजर

सेन्ट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाडे, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अर्शद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भूटे.

नॉर्थ ईस्ट जोन: तेची नेरी, रॉबिन लिम्बू, बिश्वरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेमतुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थंखुमा, अर्पित सुभास (विकेटकीपर), प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइती, आकाश कुमार चौधरी, विनो जी. झिमोमी, लालरेमपुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोटिन सिंह फेइरोजाम, आशीष थापा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »