अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) एक क्रिकेटर हैं. वे घरेलू क्रिकेट में बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अपनी तकनीकी क्षमताओं और स्थिरता के लिए जाने जाते हैं. ईश्वरन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए खुद को साबित किया. वह 2016-17 के रणजी ट्रॉफी सीजन में शीर्ष स्कोरर में से एक थे. उनके प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में एक संभावित खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है.
अभिमन्यु का जन्म 6 सितंबर 1995 को देहरादून में हुआ था. उनके पिता तमिल और मां पंजाबी हैं. उन्होंने कोलकाता के उमेश चंद्र कॉलेज में पढ़ाई की.
अपने शुरुआती वर्षों में, उन्हें उनके पिता रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन ने प्रशिक्षित किया था. उन्होंने 2008 में अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी शुरू की थी. 10 साल की उम्र में, अभिमन्यु अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए कोलकाता चले गए. वहां वे अपने कोच निर्मल सेनगुप्ता के साथ रहते थे.
दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने पर बहस छिड़ गई है. गुजरात के पूर्व कप्तान प्रियंक पांचाल ने इसे जल्दबाजी बताते हुए कहा कि इससे युवा खिलाड़ी पर बेवजह दबाव पड़ेगा. हालांकि सेलेक्टर्स का कहना है कि यह फैसला वैभव को भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करने की लंबी प्लानिंग का हिस्सा है.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह जोन की टीमों का ऐलान हो गया है. तिलक वर्मा, ईशान किशन, रजत पाटीदार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. 23 अगस्त से बेंगलुरु में होगी शुरुआत.
दिलीप ट्रॉफी 2026-27 में वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने पर वसीम जाफर ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 'बेबी बॉस' का रेड-बॉल रिकॉर्ड अभी प्रभावशाली नहीं है और अभिमन्यु ईश्वरन बेहतर विकल्प थे.
अभिमन्यु ईश्वरन 2021 से कई बार भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए, लेकिन अब तक डेब्यू नहीं कर सके. घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड के बावजूद उनका इंतजार जारी है. क्या श्रीलंका सीरीज में मिलेगा पहला मौका? इन सब चीज़ों के साथ अभिमन्यु की तुलना वैभव सूर्यवंशी की गेम प्ले से भी हो रही है.
भारत को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा भी होना है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या अभिमन्यु ईश्वरन का सालों लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होगा या एक बार फिर उन्हें मौका नहीं मिलेगा.
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि कई डोमेस्टिक खिलाड़ी कमाल दिखा रहे हैं लेकिन बीसीसीआई उन्हें बार बार अनदेखा कर रही है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को जगह नहीं मिली थी. टीम से बाहर होने पर अभिमन्यु हताश हो गए हैं.
मोहम्मद शमी ने खुद के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ना सेलेक्ट ना होने पर अपने Youtube चैनल पर जवाब दिया. वहीं उन्होंने इस दौरान अपने फ्यूचर प्लान का भी जवाब दे दिया. शमी ने बताया कि उनकी आगे की क्या तैयारी है.
अभिमन्यु ईश्वरन को लेकर जब चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस सीरीज के लिए तीसरे ओपनर की जरूरत नहीं थी. जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जाएगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 25 सितंबर को किया गया लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम से बाहर कर दिया गया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. लेकिन टीम इंडिया के सेलेक्शन ने कुछ सवालों ने सोचने पर मजबूर कर दिया. वहीं टीम में कुछ खिलाड़ियों का बाहर करने की वजह प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने नहीं बताई.
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है. अभिमन्यु ईश्वरन पहली बार साल 2021 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किए थे.
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के दौरान ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि ये तीनों खिलाड़ी पूरी सीरीज में बेंच पर ही बैठे रहे.
इंग्लैंड दौरे पर स्पिनर कुलदीप यादव, ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि ये तीनों खिलाड़ी पूरी सीरीज में बेंच पर ही बैठे रहे.
कोलकाता में एक इवेंट के दौरान बातचीत में गांगुली ने कहा कि अभिमन्यु ईश्वरन को टेस्ट में नंबर 3 की पोजीशन पर आजमाया जा सकता है.
इंग्लैंड दौरे पर अभिमन्यु ईश्वरन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. अब अभिमन्यु के पिता रंगनाथन ईश्वरन ने खुलासा किया है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनके बेटे को प्लेइंग इलेवन में मौका देने का आश्वासन दिया है. अभिमन्यु को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी.
Abhimanyu Easwaran, IND vs ENG 5th test: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में चुने गए अभिमन्यु ईश्वरन के पिता रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन ने गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. ईश्वरन के पिता ने उनके बेटे की जगह करुण नायर को चुनने के तर्क पर सवाल उठाया है.
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 16 खिलाड़ी आजमाए. हालांकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, स्पिनर कुलदीप यादव और सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन इस पूरी सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाए.
अभिमन्यु ईश्वरन ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मुकाबलों में इंडिया-ए की कप्तानी की थी. दोनों ही फर्स्ट क्लास मैचों में अभिमन्यु अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे थे. इसके बावजूद उन्हें टेस्ट सीरीज में अब तक नजरअंदाज किया गया है.
Team India number 3 problem: टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर कभी राहुल द्रविड़ खेलते थे, उसके बाद इस नंबर पर चेतेश्वर पुजारा लंबे समय तक खेले. फिर शुभमन गिल को इस नंबर पर ट्राय किया गया. लेकिन कोहली के संन्यास के बाद गिल नंबर 4 पर खेलने पहुंच गए. ऐसे में भारतीय टीम से जब से पुजारा हटे हैं, तब से ही यह नंबर कमजोर कड़ी साबित हुआ है.
ENG vs IND 3rd Test Playing 11: क्या भारतीय क्रिकेट टीम बैटिंग लाइनअप लंबी करने के चक्कर में स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को खिलाने से बच रही है. भारतीय टीम ने शुरुआती दो टेस्ट में शार्दुल ठाकुर और नीतीश रेड्डी को बतौर मौका दिया, लेकिन उनका खास उपयोग नहीं हो पाया है.