8 विकेट लेने के बाद भी ड्रॉप! पाकिस्तानी टीम के फैसले ने चौंकाया, कप्तान बाबर आजम भी सवालों के घेरे में

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले मोहम्मद अब्बास को बाहर कर पाकिस्तान ने सबको चौंका दिया. बाबर आजम ने पिच का हवाला दिया, लेकिन इस फैसले पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास दूसरे टेस्ट मैच से हुए ड्रॉप (Photo: AFP/Getty) 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास दूसरे टेस्ट मैच से हुए ड्रॉप (Photo: AFP/Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन ने सभी को हैरान कर दिया. टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को बाहर कर दिया. अब्बास ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की वापसी की उम्मीद जगाई थी, जबकि पहली पारी मेंं उन्होंने 3 विकेट चटकाए.

अब पिछले टेस्ट में 8 विकेट लेने के बाद भी उन्हें प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया कि अब्बास को किसी चोट की वजह से नहीं, बल्कि पोर्ट ऑफ स्पेन की परिस्थितियों को देखते हुए बाहर किया गया है. बाबर के मुताबिक यहां पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, इसलिए टीम ने एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारा है.

Advertisement

बाबर की यह दलील क्रिकेट विशेषज्ञों और फैन्स को ज्यादा मजबूत नहीं लगी, क्योंकि अब्बास पिछले कई महीनों से पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट को अलविदा, फैन्स को सलाम! रहाणे का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट के लिए कुल 4 बदलाव किए. उबैद शाह (नसीम शाह के भाई) और बल्लेबाज अवैस जफर को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. वहीं अब्दुल्ला शफीक और साजिद खान की भी प्लेइंग-11 में वापसी हुई. दूसरी ओर मोहम्मद अब्बास, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद और चोटिल शान मसूद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया.

हालांकि क्वींस पार्क ओवल की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि शानदार फॉर्म में चल रहे अब्बास की जगह स्पिन गेंदबाज साजिद खान को मौका क्यों दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मजदूर की बेटी बनी देश की शान, वर्ल्ड कुश्ती में जीता सिल्वर, अब गोल्ड पर नजर

पहला टेस्ट 90 रन से हारने के बाद पाकिस्तान पहले ही दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है. ऐसे में टीम के सबसे प्रभावी तेज गेंदबाज को बाहर करने के फैसले पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले दिन 5 विकेट पर 239 रन बनाए. जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद 64 रन और कप्तान रोस्टन चेज ने नाबाद 36 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अली ने 2 विकेट, जबकि उबैद शाह, साजिद खान और अली उस्मान ने 1-1 विकेट लिया.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत के बाद अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? साउथ अफ्रीकी स्टार ने अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

अब देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद अब्बास को बाहर करने का यह फैसला पाकिस्तान के लिए सही साबित होता है या टीम को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »