आयुष बडोनी (Ayush Badoni) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हैं. उन्होंने 11 जनवरी 2021 को 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए टी20 डेब्यू किया था. फरवरी 2022 में आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने आयुष बडोनी को अपनी टीम में शामिल किया. 28 मार्च 2022 को उन्होंने आईपीएल में लखनऊ की ओर से अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रनों की पारी खेली और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
अगस्त 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच में बडोनी ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से खेलते हुए महज 55 गेंदों पर 165 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और 19 छक्के शामिल थे. यह पारी टूर्नामेंट की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक मानी गई. इसके अलावा 2024 में रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में उन्होंने झारखंड के खिलाफ नाबाद 205 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी तकनीक और धैर्य का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाया है, उन्होंने 19 अगस्त को खेले गए मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए. हालांकि उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह जोन की टीमों का ऐलान हो गया है. तिलक वर्मा, ईशान किशन, रजत पाटीदार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. 23 अगस्त से बेंगलुरु में होगी शुरुआत.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन टीम का ऐलान हो गया है. अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज को टीम में जगह मिली है, जबकि जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वाधवान को कप्तान बनाया गया है. आकिब नबी राष्ट्रीय टीम के साथ होने के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे.
तिलक वर्मा सर्जरी के बाद क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भाग नहीं ले पाए थे. अब तिलक फिट हो चुके हैं और इंडिया-ए के लिए मुकाबले खेलकर फिटनेस साबित करना चाहेंगे.
BCCI ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले होने वाले इंडिया-A के वॉर्म-अप मैचों के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में अर्शदीप सिंह और आयुष बदोनी को मौका मिल सकता है. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज कब्जाना चाहेगी. फिलहाल तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
पहले वनडे में चोटिल होने के बाद सुंदर की जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया था. उन्हें पहली बार स्क्वॉ़ड में रखा गया था...लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं दी गई है. कोच गंभीर और कप्तान गिल ने नीतीश रेड्डी को मौका दिया है.
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (14 जनवरी) है, इस मुकाबले में भारत की नजर 2-0 से अजेय बढ़त बनाने पर रहेगी. वहीं भारत की प्लेइंग 11 इस मुकाबले में कैसी होगी, इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी.
आयुष बदोनी को वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है. कोच सितांशु कोटक ने इसके पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा भले ही बदोनी की बल्लेबाजी फॉर्म कमजोर रही हो, लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.
आयुष बदोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी ODI मैचों के लिए टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है. इस सेलेक्शन की वजह से हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना हुई है और फैन्स ने उन पर फेवरेटिज्म का आरोप लगाया है.
वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आयुष बदोनी को चुना, जिससे चयन चर्चा और विवाद दोनों का विषय बन गया....
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गेंदबाजी करते समय वॉशिंगटन सुंदर अचानक चोटिल हो गए. मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें पूरी सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह दिल्ली के एक युवा क्रिकेटर को टीम में शामिल किया गया है.